लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: श्रमिक किसी भी राज्य का हो, आर्थिक मदद करेगी शिवराज सरकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 18, 2020 07:06 IST

गत दिवस छतरपुर में हुई सड़क दुर्घटना में छह मजदूरों की मृत्यु हुई थी और 16 मजदूर घायल हुए थे. ये मजदूर उत्तर प्रदेश के निवासी थे और अपने घर लौट रहे थे. मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार छतरपुर कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर मृतक के परिवार को 15 हजार रुपए और घायलों को 7 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि अतिरिक्त रूप से स्वीकृत की है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि मजदूर किसी भी राज्य का हो, अगर राज्य में किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है तो उसके परिजनों को शिवराज सरकार आर्थिक मदद करेगी.छतरपुर जिले में कल हुई सड़क दुर्घटना में मृतक श्रमिकों के परिवार को 1-1 लाख रुपये और घायलों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदान की गई है.

मध्य प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि मजदूर किसी भी राज्य का हो, अगर राज्य में किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है तो उसके परिजनों को शिवराज सरकार आर्थिक मदद करेगी. इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं. छतरपुर जिले में कल हुई सड़क दुर्घटना में मृतक श्रमिकों के परिवार को 1-1 लाख रुपये और घायलों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदान की गई है.

गत दिवस छतरपुर में हुई सड़क दुर्घटना में छह मजदूरों की मृत्यु हुई थी और 16 मजदूर घायल हुए थे. ये मजदूर उत्तर प्रदेश के निवासी थे और अपने घर लौट रहे थे. मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार छतरपुर कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर मृतक के परिवार को 15 हजार रुपए और घायलों को 7 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि अतिरिक्त रूप से स्वीकृत की है. इस तरह इस दुर्घटना में मृत्यु पर 1 लाख 15 हजार और घायल होने पर 32 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रभावित परिवारों को दी गई.

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के दौरान अन्य राज्य से उनके मूल राज्यों की ओर प्रस्थान कर रहे प्रवासी श्रमिकों की यदि मध्यप्रदेश राज्य में किसी आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में राज्य शासन मृतक प्रवासी श्रमिक के परिवार को एक लाख रुपए एवं गंभीर रूप से घायल होने पर प्रवासी श्रमिक को 25 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत करेगा. 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेशकोरोना वायरस इंडियाशिवराज सिंह चौहानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप