लाइव न्यूज़ :

महिला ने उल्टी करने के लिए बस की खिड़की से बाहर निकाला सिर, खंभे से टकराकर धड़ से अलग

By भाषा | Updated: January 19, 2019 10:55 IST

सतना जिले से पन्ना में बस से आ रही आशा रानी ने उल्टी करने के लिए सिर बस की खिड़की से बाहर निकाला , इस दौरान उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया और धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया। 

Open in App
ठळक मुद्देसिर बाहर निकाले 56 वर्षीय एक महिला का सिर बिजली के खंभे से टकरा गयावह समीपवर्ती छतरपुर जिले की रहने वाली थी।

पन्ना, 18 जनवरीः पन्ना में डायमंड चौराहे के पास शुक्रवार तेज गति से चल रही बस से उल्टी करने के लिए खिड़की से सिर बाहर निकाले 56 वर्षीय एक महिला का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसका सिर कट कर अलग हो गया और महिला की मौत हो गई।

कोतवाली पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अरविन्द कुजुर ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि सतना जिले से पन्ना में बस से आ रही आशा रानी ने उल्टी करने के लिए सिर बस की खिड़की से बाहर निकाला , इस दौरान उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया और धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया। वह समीपवर्ती छतरपुर जिले की रहने वाली थी।

उन्होंन बताया कि तेज गति से बस चलाने के लिए चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया