लाइव न्यूज़ :

MP Taza Khabar: कांग्रेस का दावा- ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जाने वाले और कुछ बीजेपी विधायक हमारे संपर्क में, विधानसभा में करेंगे बहुमत सिद्ध 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 11, 2020 10:39 IST

MP Taza Khabar: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा कर कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है। उनके पास बहुमत है। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों को कैद किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने दावा किया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जाने वाले विधायक उनके संपर्क में हैं। कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा, 'हमारे पास गिनती है, जो हम विधानसभा के पटल पर साबित कर देंगे।'

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में दिखाई दे रही है। इस बीच कांग्रेस ने दावा किया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जाने वाले विधायक उनके संपर्क में हैं। साथ ही साथ चारों निर्दलीय विधायक भी कांग्रेस के साथ हैं। और तो और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुछ विधायक भी उनके टच में हैं। ऐसे में वह अपना बहुमत विधानसभा में साबित कर देगी।  

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने बुधवार (11 मार्च) को कहा, 'हमारे पास गिनती है, जो हम विधानसभा के पटल पर साबित कर देंगे, नंबर की कोई कमी नहीं है। बेंगलुरु वाले विधायक हमारे साथ हैं, वो कांग्रेस के साथ हैं। विधानसभा में हम अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। भाजपा के विधायक भी हमारे टच में हैं।' 

उन्होंने कहा, 'कुल 4 निर्दलीय विधायक हैं, चारों हमारे साथ हैं। विधायक सभी हमारे साथ हैं जो सिंधिया जी के साथ गए हैं वो भी हमारे साथ हैं क्योंकि वो समझ रहे हैं कि एक व्यक्ति की महत्वकांक्षा के चलते उन सबके ​भविष्य दांव पर हैं।'  

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा कर कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है। उनके पास बहुमत है। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों को कैद किया गया है। दरअसल, बीते दिन मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में केवल 88 विधायक पहुंचे थे और 26 विधायक अता-पता नहीं चला। इन 26 विधायकों में से 22 विधायकों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 बीजेपी, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं। कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन है।

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है