लाइव न्यूज़ :

वी के सिंह बने मध्यप्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक, इस वजह से सीएम कमलनाथ ने लिया ये फैसला

By भाषा | Updated: January 30, 2019 15:36 IST

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति की वजह से ऋषि कुमार शुक्ला से खफा चल रहे थे। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने यह कदम उठाया है।

Open in App

भारतीय पुलिस सेवा के 1984 बैच के अधिकारी वी.के. सिंह मध्यप्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे।आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस संबंध में मंगलवार देर रात राज्य शासन ने आदेश जारी किये हैं। सिंह को ऋषि कुमार शुक्ला (1983 बैच के आईपीएस अधिकारी) के स्थान पर डीजीपी बनाया गया है।

वहीं, शुक्ला को मध्यप्रदेश डीजीपी पद से हटा कर अब महानिदेशक/अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, भोपाल के पुलिस महानिदेशक का जिम्मा दिया गया है। यह पद अब तक सिंह के पास था।

इसके अलावा, राज्य शासन ने प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड, इंदौर आकाश त्रिपाठी को कमिश्नर, इंदौर के पद पर पदस्थ किया है। वह 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

प्रदेश में ये पहला मौका होगा जब किसी डीजीपी को हटाकर उनसे एक बैच के जूनियर को कमान सौंपी गई हो। वीके सिंह अब तक चेयरमैन मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन थे। खबरों के मुताबिक प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति की वजह से ऋषि कुमार शुक्ला से खफा चल रहे थे। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने यह कदम उठाया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया