लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: हिंसक भीड़ ने गोहत्या के शक में दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या की, परिजनों और विपक्षी दल कांग्रेस ने हमले के लिए बजरंग दल को जिम्मेदार ठहराया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 4, 2022 14:23 IST

मध्य प्रदेश के सिवनी में करीब 15 से 20 की संख्या में हमलावरों के उग्र समूह ने कुरई थाना क्षेत्र के समिरिया में तीन आदिवासियों पर गोहत्या के आरोप में जानलेवा हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के सिवनी में हिंसक भीड़ ने गोहत्या के शक में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दीमृतकों के परिजनों ने मामले में आरोप लगाया कि हमलावर कथित तौर पर बजरंग दल से संबंधित हैंसिवनी पुलिस मामले 20 लोगों के एफआईआर दर्ज करते हुए घटना की तहकीकात कर रही है

सिवनी: हिंसक भीड़ ने गोहत्या के शक में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक आदिवासी समुदाय से संबंधित हैं।

सिवनी पुलिस की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक करीब 15 से 20 की संख्या में हमलावरों के उग्र समूह ने कुरई थाना क्षेत्र के समिरिया में सोमवार की सुबह तीन आदिवासियों पर गोहत्या के आरोप में जानलेवा हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल है।

घटना के बाद थाने पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने मामले में आरोप लगाया कि हमलावर कथित तौर पर बजरंग दल के साथ संबंध रखते हैं।

कुरई थाने ने मामले 20 लोगों के एफआईआर दर्ज करते हुए घटना की तहकीकात कर रही है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

हादसे के बाद क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोदिया ने घटना के विरोध में जबलपुर-नागपुर हाईवे पर धरना शुरू कर दिया, जिसमें बड़ी संख्या में जुटे लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

मामले की सूचना मिलते ही सिवनी के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने  मौका-ए-वारदात और धरना स्थल का दौरा करके लोगों से बात की और उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया

इस संबंध में सिवनी के एएसपी एसके मरावी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि अज्ञात हमलावरों के कातिलाना हमले में दो आदिवासियों की मौत हो गई है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि करीब 15 से 20 की संख्या में हमलावरों के समूह ने पीड़ितों के घर पर धावा बोला और उन पर गोहत्या का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी।

पिटाई करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये और उसके बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने के क्रम में दो लोगों की मौत हो गई और एक शख्स जख्मी हालत में भर्ती कराया गया है।

एएसपी के मुताबिक कुराई थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, उम्मीद है कि हमलावर जल्द ही पकड़े जाएंगे। तलाशी के दौरान पीड़ितों के घर से 12 किलो मांस मिला है, जिसे परीक्षण के लिए संबंधित लैब में भेज दिया गया है।

इस हमले में चोटिल हुए ब्रजेश बत्ती ने अपने बयान में बताया कि भीड़ ने सागर के रहने वाले संपत बत्ती और सिमरिया के रहने वाले ढांसा को गौहत्या का आरोप लगाकर पीट रही थी, वो शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो हिंक भीड़ ने उन्हें लाठियों से लहुलुहान कर दिया। 

वहीं हत्या की इस वारदात के बाद धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायक काकोदिया दावा कर रहे हैं कि हत्यारे कथित तौर पर बजरंग दल से संबंधित हैं । काकोदिया का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार फौरन बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाये और मृतकों के परिजनों को बतौर मुआवजा एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी दे। 

इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी घटना पर दुख जाहिर करते हुए सरकार से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद मिले और घायल शख्स का इलाज सरकारी पैसों से हो। 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगमध्य प्रदेशसिवनीMadhya Pradesh Policeकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?