लाइव न्यूज़ :

MP Taja Samachar:  उज्जैन में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस आया सामने, खांसी की शिकायत होने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती

By बृजेश परमार | Updated: March 25, 2020 09:37 IST

कोरोना वायरसः उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुसूया गवली ने बताया कि कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज का नाम राबिया बी हैं और वह जानसापूरा निवासी हैं। राबिया के पति कुतुबुद्दीन ने उन्हें 22 मार्च को चैरिटेबल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। एक मरीज की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज का इलाज एम वाय अस्पताल में चल रहा है और वह फिलहाल ठीक है।

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। एक मरीज की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज का इलाज एम वाय अस्पताल में चल रहा है और वह फिलहाल ठीक है। इसके अलावा इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पांच मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुसूया गवली ने बताया कि कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज का नाम राबिया बी हैं और वह जानसापूरा निवासी हैं। राबिया के पति कुतुबुद्दीन ने उन्हें 22 मार्च को चैरिटेबल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्हें केवल एक दिन ही सर्दी खांसी की बीमारी होना बताया गया। 

उन्होंने बताया कि खांसी के चलते उसी दिन मरीज को माधव नगर अस्पताल शिफ्ट कर लिया गया और माधवनगर अस्पताल में ट्रीटमेंट देने के बाद के दौरान कोरोना के लक्षण पाए गए। इसके बाद राबिया को एम वाय अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि राबिया बी की आयु 65 वर्ष है। वे न तो विदेश गई हैं और नहीं उनके किसी परिजन की विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री रही है। 

बता दें, इस समय कोरोना वायरस को लेकर विश्व में हंगामा बरपा हुआ है और पूरा भारत लॉकडाउन है। केवल खाने-पीने की चीजों के लिए ही अनुमति दी जा रही है। वहीं, लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कोरोना वायरस के विश्वभर में अबतर 4 लाख, 22 हजार, 629 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 18 हजार, 895 लोगों की मौत हो चुकी है और एक लाख, 8 हजार, 879 लोगों को ठीक किया जा चुका है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे