लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: STF ने दबोचे 4 महिलाओं सहित 10 वन्यजीव तस्कर, बेचने की फिराक में थे 6.5 किलो का रेड सेंड बोआ सांप ओर गोल्डन उल्लू

By बृजेश परमार | Updated: July 21, 2020 21:33 IST

पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़कर पुलिस लाईन स्थित एसटीएफ के कार्यालय लेकर आई। जहां से अधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग ने आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन एसटीएफ टीम ने शांति पैलेस के पीछे उन्हेल रोड बायपास से 6 पुरूष और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया हैपुलिस के अनुसार आरोपी सांप और उल्लू को बेचने की फिराक में घुम रहे थे।

उज्जैन: उज्जैन एसटीएफ ईकाई ने टीम ने मंगलवार को शांति पैलेस के पीछे उन्हेल रोड बायपास से 6 पुरूष और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दुलर्भ प्रजाति का दो मुंहा सांप और एक गोल्डन उल्लू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सांप और उल्लू को बेचने की फिराक में घुम रहे थे। उक्त कार्रवाई की जानकारी एसटीएफ ने वन विभाग को दी।

जानकारी लगने पर वन विभाग का सोया अमला एसटीएफ कार्यालय पहुंचे और आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया। एसटीएफ एसपी गितेश गर्ग के अनुसार मंगलवार को उज्जैन एसटीएफ की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग कार में सवार होकर उन्हेल बायपास रोड पर पहुंचेंगे। उनके पास दो मुंहा सांप रेड सेंड बोआ एक गोल्डन उल्लू है जिसे वे बेचना चाहते है।

मामला गंभीर होने के कारण एसटीएफ ने तुरंत घेराबंदी की और मौके पर पहुंचकर आरोपियों को कार सहित दबोच लिया। पुलिस की टीम ने जब कार की तलाशी ली तो एक झोले में दो मुंहा सांप और दूसरे झोले में उल्लू मिला। पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़कर पुलिस लाईन स्थित एसटीएफ के कार्यालय लेकर आई। जहां से अधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग ने आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया।

बरामद हुआ सांप

पुलिस के अनुसार कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूडी 1151 से रेखा पति ओंकार धरावनिया माली 40 साल निवासी गणेशधाम सुखलिया इंदौर रश्मि पिता नानुराम यादव 34 साल निवासी ग्वाड़ा मानपुर इंदौर, मुकेश पिता शिवशंकर श्रीवास्तव 44 साल निवासी वैभव कॉलोनी राजगढ़ जिला धार, वैभव पिता रामप्रसाद चौहान 22 साल निवासी बेटमा जिला इंदौर, मनोज गिरि पिता रमेश गिरि 47 साल निवासी अमरापुरी कॉलोनी इंदौर, चेतन पिता राधेश्याम खंडेलवाल 32 साल निवासी बेटमा जिला इंदौर है। इन आरोपियों के पास से दो मुंहा सांप जब्त किया गया था।

उल्लू बरामद हुआ

कार क्रमांक एमपी 09 सीजे 4370 से सुधा पति शेषनारायण पांडे 34 साल निवासी मरीमाता इंदौर, निलिमा पति करन माली 26 साल निवासी अम्बेड़कर नगर, इंदौर, करन पिता किशनलाल माली 28 साल निवासी हाटपिपल्या जिला देवास, हाल मुकाम अम्बेड़कर नगर इंदौर, राजकुमार पिता सिद्धनाथ मालवीय 25 साल निवासी खजुरिया कानका सोनकच्छ के पास से उल्लू बरामद किया गया।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया