लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के खेल मंत्री ट्रैफिक जाम खत्म कराने के लिये खुद संभालना पड़ा मोर्चा, देखें पूरा वाक्या

By भाषा | Updated: September 11, 2019 21:04 IST

मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा, "जब खुद खेल एवं युवा कल्याण मंत्री को किसी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका निभानी पड़े, तो स्पष्ट है कि सूबे की कांग्रेस सरकार यातायात व्यवस्था संभाल नहीं पा रही है।"

Open in App

मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी को भी इंदौर की बदहाल यातायात व्यवस्था का सामना करना पड़ा और उनकी गाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गयी। इस स्थिति से बाहर निकलने के लिये उन्हें खुद सड़क पर उतरकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तरह व्यवस्था संभालनी पड़ी।इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें पटवारी अपने गृह नगर के चाणक्यपुरी चौराहे पर मंगलवार शाम यातायात जाम खत्म कराने की कोशिश करते देखे जा सकते हैं। वीडियो में वह यातायात जाम में फंसे वाहनों के चालकों को ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तरह निर्देश देते नजर आ रहे हैं। इस बीच प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने पटवारी पर निशाना साधा है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा, "जब खुद खेल एवं युवा कल्याण मंत्री को किसी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका निभानी पड़े, तो स्पष्ट है कि सूबे की कांग्रेस सरकार यातायात व्यवस्था संभाल नहीं पा रही है।"उन्होंने कहा, "जब ट्रैफिक पुलिस किसी कांग्रेस कार्यकर्ता को यातायात नियम तोड़ते वक्त पकड़ती है, तो सूबे के सत्तारूढ़ दल के नेता उसे छुड़ाने मौके पर पहुंच जाते हैं। पटवारी को अपनी पार्टी के लोगों को यातायात नियमों के पालन की सीख देनी चाहिये।" 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो