लाइव न्यूज़ :

मंदसौर में भारी बारिश, शिवना नदी का पानी पशुपतिनाथ मंदिर में घुसा

By भाषा | Updated: August 27, 2019 13:48 IST

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि उम्मीद है कि जिन 13 जिलों में कम वर्षा हुई है, वहां आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी जिससे यह कमी पूरी हो जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में इस मानसून में अब तक औसतन 16 प्रतिशत अधिक वर्षा।मंदसौर में 118 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है, जबकि नीमच में 84 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

मध्य प्रदेश में बारिश ने बुरा हास कर दिया है। मंदसौर में भारी बारिश से शिवना नदी का पानी पशुपतिनाथ मंदिर में घुस गया। 

मध्य प्रदेश में इस मानसून में अब तक औसतन 16 प्रतिशत अधिक वर्षा

मध्यप्रदेश में इस मानसून में अब तक औसतन 16 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल से मिले आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में एक जून से 25 अगस्त तक औसतन 16 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

हालांकि प्रदेश के 52 जिलों में से 13 जिले ऐसे भी हैं जहां कम वर्षा हुई है। जिन 13 जिलों में कम वर्षा दर्ज की गई है, उनमें सीधी में 33 प्रतिशत कम, शहडोल में 27 प्रतिशत, बालाघाट में 24 प्रतिशत, कटनी में 21 प्रतिशत, पन्ना में 19 प्रतिशत, छिंदवाड़ा एवं दतिया में 16-16 प्रतिशत, ग्वालियर एवं सिवनी में 11-11 प्रतिशत, सतना में 9 प्रतिशत, अनूपपुर में 5 प्रतिशत और छतरपुर में दो प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

वहीं, मंदसौर, रतलाम, नीमच, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, खरगोन, खण्डवा, नरसिंहपुर, भोपाल सहित 39 जिलों में अधिक वर्षा हुई। मंदसौर में 118 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है, जबकि नीमच में 84 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने रविवार को बताया कि उम्मीद है कि जिन 13 जिलों में कम वर्षा हुई है, वहां आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी जिससे यह कमी पूरी हो जाएगी। 

टॅग्स :बाढ़मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी