लाइव न्यूज़ :

Omicron: मध्य प्रदेश में मिले ओमीक्रोन के पहले 8 मामले, उड़ीसा में 4 नए मामलों की पुष्टि

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2021 14:28 IST

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा कि इंदौर शहर में ओमीक्रोन के 8 मामले पाए गए, जिनमें ज्यादातर युवा थे।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में अब तक इसके कुल 434 मामलों की हो चुकी है पुष्टिMP में 8 पॉजिटिव लोगों में से 6 हुए ठीक, दो का जारी है इलाज

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। इस बीच रविवार को मध्य प्रदेश में ओमीक्रोन वैरिएंट के पहले 8 मामले सामने आए हैं। वहीं उड़ीसा में भी ओमीक्रोन के चार नए मामलों की पुष्टि हुई है। इन नए मामलों के साथ देश में अब तक इसके कुल 434 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

8 पॉजिटिव लोगों में से 6 हुए ठीक, दो का जारी है इलाज

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा कि इंदौर शहर में ओमीक्रोन के 8 मामले पाए गए, जिनमें ज्यादातर युवा थे। उन्होंने कहा, इनमें से छह मरीज ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो का इलाज चल रहा है।"

विदेश से लौटे 26 लोग पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव 

उन्होंने कहा कि लगभग 3,000 लोग हाल ही में विदेश से इंदौर लौटे थे और उनमें से 26 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। इनमें से 8 लोगों के जीनोम सीक्वेसिंग में ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की पाई गई थी। विभिन्न देशों से इंदौर लौटे इन लोगों के सैंपल 17 से 21 दिसंबर के बीच लिए गए थे।

संक्रमितों लोगों में 20 और 30 वर्ष की आयु के दो पुरुष शामिल हैं, जो क्रमशः 14 और 19 दिसंबर को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क से आए थे, और एक 23 वर्षीय महिला, जो 14 दिसंबर को लंदन से आई थी।

उड़ीसा में ओमीक्रोन के 4 नए मामले सामने आए

वहीं उड़ीसा में ओमीक्रोन के 4 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पहले से ही इसके चार केस दर्ज थे। अब यहां सख्या बढ़कर 8 हो गई है। चारों संक्रमित लोग विदेशों से राज्य में लौटे हैं।

राज्य में 21 दिसंबर को नाइजीरिया और कतर से यात्रा करने वाले दो लोगों को ओमीक्रोन से पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद 23 दिसंबर को नाइजीरिया से वापस आए दो लोग भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए थे।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)मध्य प्रदेशओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील