लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक का कालेज ढहाया

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 5, 2020 18:05 IST

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने बिना अनुमति यह प्रदर्शन किया था.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को कालेज के एक भाग को आज जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के आरोप में तोड़ दिया.प्रशासन ने बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में बनी उनके  कालेज की बिल्डिंग के एक हिस्से पर बुलडोजर चला दिया गया.प्रोटेम स्पीकर और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कितनी सरकारी जमीनें कब्जाई, उसकी जांच हुई क्या?

भोपालः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के खिलाफ बिना अनुमति भीड़ भरे प्रदर्शन को आयोजित करने वाले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को कालेज के एक भाग को आज जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के आरोप में तोड़ दिया.

गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले आरिफ मसूद के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने बिना अनुमति यह प्रदर्शन किया था. इसको लेकर मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए नाराजगी जाहिर की थी कि पुलिस को भीड़ जुटाने का पता क्यों नहीं लगा और प्रदर्शन को रोका क्यों नहीं गया.

मसूद राजधानी भोपाल के भोपाल मध्य क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद पर पुलिस बिना अनुमति भीड़ जुटाने, धार्मिक भावनाएं भड़काने से आरोप में एफआईआर दर्ज कर चुकी. इसके बाद आज प्रशासन ने बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में बनी उनके  कालेज की बिल्डिंग के एक हिस्से पर बुलडोजर चला दिया गया.

प्रशासन के अनुसार इस निर्माण के बड़े तालाब के 50 मीटर के दायरे में यानी कैचमेंट एरिया में आने के कारण यह कार्रवाई की गई, जिसमें 12 हजार स्वायर फीट का अतिक्रमण गिरा दिया गया है. आरिफ मसूद के कालेज की बिल्डिंग के एक भाग को गिराने पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'सरकार शक्ल देखकर काम करती है.

उन्होंने सरकार से पूछा कि प्रोटेम स्पीकर और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कितनी सरकारी जमीनें कब्जाई, उसकी जांच हुई क्या? जिन मंत्रियों ने अतिक्रमण किया उन पर क्या कार्रवाई की?' वहीं आरिफ मसूद ने उनके कालेज की बिल्डिंग का एक भाग गिराये जाने पर कहा कि वह बदले की कार्रवाई से डरेंगे नहीं.. वह बच्चों को अच्छी तालीम देने का काम जारी रखेंगे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है