लाइव न्यूज़ :

MP: सीएम कमलनाथ ने कहा-वक्त के साथ बदलाव लाएं अधिकारी, हम आज भी 60 साल पुराने मॉडल को कर रहे फालो 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 19, 2019 05:34 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा अनुभव है कि बहुत ही अच्छे उद्देश्य से बनी योजनाएं और कार्यक्रम भी क्रियांवनयन कार्य की विफलता से उद्देश्यों की प्राप्ति नहीं कर सके. इसलिए यह जरूरी है कि योजनाओं के क्रियांवयन की व्यवस्था में सुधार करें, जिससे की योजना की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद लाभान्वित हो पाएं. 

Open in App

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज विश्व बदल रहा है, इसलिए हमें भी बदलना होगा. अधिकारियों को भी वक्त के साथ बदलाव लाना होगा. हम आज भी 50-60 साल पुराने मॉडल को फालो कर रहे हैं. गवर्नेंस को बदलने की जिम्मेदारी आपकी है. रिटायरमेंट के साथ अचीवमेंट समाप्त हो जाता है, लेकिन संतुष्टि नहीं. उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते विश्व की चुनौतियां के साथ देश-प्रदेश का नवनिर्माण करना आज की चुनौती है. इसके अनुरूप देश प्रदेश के निर्माण के लिए हमें संकल्पित और समर्पित होना होगा.

यह बात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राजधानी में आईएएस मीट के शुभारंभ अवसर पर कही. आईएएस मीट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता और संतुष्टि में बड़ा अंतर होता है. किसी पद को प्राप्त करने की सफलता संतुष्टि का आधार नहीं होती. संतुष्टि सफल परिणामों से मिलती है. सफलता किसी पद पर बने रहने तक रहती है ,जबकि संतुष्टि सारा जीवन साथ चलती है. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा अनुभव है कि बहुत ही अच्छे उद्देश्य से बनी योजनाएं और कार्यक्रम भी क्रियांवनयन कार्य की विफलता से उद्देश्यों की प्राप्ति नहीं कर सके. इसलिए यह जरूरी है कि योजनाओं के क्रियांवयन की व्यवस्था में सुधार करें, जिससे की योजना की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद लाभान्वित हो पाएं. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बदलते विश्व की चुनौतियां के साथ देश-प्रदेश का नवनिर्माण करना आज की चुनौती है. इसके अनुरूप देश प्रदेश के निर्माण के लिए हमें संकल्पित और समर्पित होना होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अचीवमेंट और फुलफिलमेंट के अंतर को हमें नए राज्य तेलंगाना से सीखना चाहिए. प्रदेश में योजनाएं तो बहुत अच्छी है, लेकिन डिलीवरी सिस्टम खराब है, जिसके कारण उसका लाभ सही समय पर सही लोगों को नहीं मिलता है. डिलीवरी सिस्टम को बेहतर बनाना हमारे लिए चुनौती है.

राजधानी में आज से तीन दिवसीय आईएएस मीट शुरु हुई. मीट का शुभारंभ मिंटो हाल में किया गया. इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती और आईएएस एसोसिएशन की अध्यक्ष गौरी भी उपस्थित रहे. मीट में शामिल होने के लिए राज्य के जिलों से कलेक्टर पहुंचे थे. तीन दिवसीय इस मीट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेल प्रतियोगिताएं भी संपन्न होंगी. मीट का समापन 20 जनवरी को होगा. मीट में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी भी शामिल हुए हैं.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया