लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बरसात, मौसम विभाग ने फिर जारी किया येलो अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 11, 2020 21:15 IST

मौसम कार्यालय के येलो अलर्ट जारी करते हुए आगामी 24 घंटों के अनुुसार भोपाल, होशंगाबद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में व सागर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट एवं मंडला जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना जताई है और अल्पकालिक तेज हवाएं चल सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देहोशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई.प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दतिया एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया. पूर्व में इन स्थानों पर 46 से 47 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पहुंच चुका था.जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट एवं मण्डला जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारों पड़ सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बरसात का दौर जारी है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए फिर येलो अलर्ट जारी करते हुए आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं  के साथ ही बिजली चमकने और गिरने की संभावनायें जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति आगामी कई दिन तक जारी रह सकती है. मौसम कार्यालय के येलो अलर्ट जारी करते हुए आगामी 24 घंटों के अनुुसार भोपाल, होशंगाबद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में व सागर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट एवं मंडला जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना जताई है और अल्पकालिक तेज हवाएं चल सकती है.

मौसम कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटों में उदयपुरा 6, सेंधवा, जौरा 5, जावद, उदयगढ़ 4, रतलाम, आलोट, टिमरनी, नरखेड़ा, बदनावर, सोनकच्छ 3, नसरूल्लागंज, बुधनी, हरदा, भाभरा, पानसेमल, सरदारपुर, मल्हारगढ़ 2, भानपुरा, आगर, देवास, खिरकिया, आष्ठा, नरसिंहपुर 1 सेमी बरसात दर्ज की गई.

बीते 24 घंटों में हुई बरसात के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में कमी आई हैं. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दतिया एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया. पूर्व में इन स्थानों पर 46 से 47 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पहुंच चुका था.

आगामी 24 घंटों में राज्य के होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा छतरपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट एवं मण्डला जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारों पड़ सकती है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशमौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागभोपालजबलपुरग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां