लाइव न्यूज़ :

MP municipal poll results 2022: 16 नगर निगम, 9 पर बीजेपी, 5 पर कांग्रेस, एक पर आप और कटनी महापौर पर निर्दलीय ने मारी बाजी, भाजपा को 7 सीट पर नुकसान

By नितिन गुप्ता | Updated: July 20, 2022 18:59 IST

Madhya Pradesh municipal poll results 2022: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के दोनों चरणों के चुनाव परिणामों के बाद कुल 16 नगर निगम के महापौर में से भाजपा ने नौ शहरों भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, सतना, सागर, उज्जैन, देवास और रतलाम के महापौर का चुनाव जीता।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रीवा और मुरैना नगरों में महापौर का चुनाव जीता।सिंगरौली में आप और कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।प्रदेश की सभी 16 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा था।

देवासः देवास नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। देवास नगर निगम में कुल मिलाकर 1 लाख 65 हजार 422 मतदान हुआ था, जिनमें से उन्हें 89502 मत मिले, जबकि कांग्रेस की विनोदिनी व्यास को 43618 वोट मिले।

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे दौर की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देवास और रतलाम जबकि कांग्रेस ने रीवा और मुरैना में महापौर सीट पर विजय हासिल की। वहीं, कटनी महापौर का पद एक निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गया। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतगणना बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हुई।

रीवा में महापौर पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार अजय मिश्रा बाबा ने भाजपा उम्मीदवार प्रमोद व्यास को 10,301 मतों के अंतर से पराजित किया। 1999 से मध्य प्रदेश में महापौर पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव की शुरुआत के बाद से रीवा में महापौर पद के लिए कांग्रेस की यह पहली जीत है।

मुरैना में महापौर पद पर कांग्रेस की शारदा सोलंकी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की मीना मुकेश जाटव को 14,631 मतों के अंतर से पराजित किया। यह नगर निगम मुरैना लोकसभा सीट का हिस्सा है, जिसका प्रतिनिधित्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करते हैं। देवास में भाजपा की उम्मीदवार गीता अग्रवाल ने कांग्रेस की विनोदिनी व्यास को 45,889 मतों के अंतर से हराया।

भाजपा ने देवास की सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। रतलाम महापौर पद भी भाजपा ने अपने पास बरकरार रखा है। रतलाम से भाजपा के उम्मीदवार प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस के मयंक जाट को 8,591 मतों के अंतर से पराजित किया। कटनी में महापौर पद की निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति संजीव सूरी ने बड़ा उलटफेर करते हुए अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की ज्योति दीक्षित को 5,287 मतों के अंतर से हराया। कटनी नगर निगम, खजुराहो लोकसभा सीट का हिस्सा है, जिसका प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा करते हैं।

दूसरे चरण के तहत रतलाम, देवास, कटनी, रीवा और मुरैना के पांच नगर निगमों सहित 40 नगर पालिकाओं और 169 नगर परिषदों में 13 जुलाई को मतदान हुआ था। 43 जिलों में फैले इन स्थानीय निकायों में महापौर और पार्षद पदों के चुनाव दलीय आधार पर हुए। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना गत रविवार को हुई थी।

इसमें भाजपा ने सात सीट पर विजय हासिल की थी जबकि कांग्रेस ने तीन और आम आदमी पार्टी (आप) ने सिंगरौली की एक सीट पर जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश में आप की यह पहली जीत थी। आप प्रदेश में पहली दफा नगरीय निकाय चुनाव में उतरी है।

इस प्रकार, मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के दोनों चरणों के चुनाव परिणामों के बाद कुल 16 नगर निगम के महापौर में से भाजपा ने नौ शहरों भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, सतना, सागर, उज्जैन, देवास और रतलाम के महापौर का चुनाव जीता। वहीं, कांग्रेस ने पांच शहरों जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रीवा और मुरैना नगरों में महापौर का चुनाव जीता।

जबकि सिंगरौली में आप और कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश की सभी 16 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा था। इस चुनाव के बाद भाजपा को कुल सात सीट पर नुकसान उठाना पड़ा है। मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पहले चरण के परिणामों के बाद रविवार को कांग्रेस ने परिणामों को ‘‘उत्साहजनक’’ बताया जबकि भाजपा ने चुनाव में अपने प्रदर्शन को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसBJPभोपालशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?