लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: जिला योजना समिति की बैठक में सांसद और प्रभारी मंत्री भिड़े

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 22, 2020 08:01 IST

मध्य प्रदेश के देवास के प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी और स्थानीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के बीच जिला योजना समिति की बैठक में जमकर कहासुनी हुई। बैठक में सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने पटवारी से कह दिया कि अगली बार तुम मंत्री नही बनोगे तो मंत्री पटवारी ने भी कह दिया कि तुम्हें बैठक से बाहर निकाल दूंगा। 

Open in App

मध्य प्रदेश के देवास के प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी और स्थानीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के बीच जिला योजना समिति की बैठक में जमकर कहासुनी हुई। बैठक में सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने पटवारी से कह दिया कि अगली बार तुम मंत्री नही बनोगे तो मंत्री पटवारी ने भी कह दिया कि तुम्हें बैठक से बाहर निकाल दूंगा। 

आज जिला योजना समिति की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे कलेक्टरेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई। इसमें अध्यक्षता करने उच्च शिक्षा एवं खेल युवक कल्याण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी पहुंचे थे। बैठक में मंत्री पटवारी और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। बैठक के बाहर निकलते ही कांग्रेसियों ने सांसद को काले झंडे दिखाए। इस दौरान भाजपा-कांगे्रस कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद हुआ। अफसर भी इस दौरान फंसे रहे।

बैठक चालू होते ही सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी आए तो उनका कहना था कि मेरी कुर्सी प्रोटोकॉल के हिसाब से नहीं लगी है। मैं प्रभारी मंत्री के पास ही बैठूंगा। इसके बाद उनकी कुर्सी मंत्री के पास लगाई गई। मंत्री पटवारी के पास कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी भी बैठे हुए थे। 

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कुछ दिन पहले राजानी की गंगा इंडस्ट्रीज पर अवैध निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की थी। वहां कार्रवाई नहीं होने पर बैठक में इस मुद्दे को लेकर सांसद ने कलेक्टर को घेरा। इस पर राजानी बिफर गए और सांसद पर व्यक्तिगत मामला बीच में लाने का आरोप लगाया। 

गहमागहमी में वहां बैठे भाजपा-कांग्रेस प्रतिनिधि भी जोर जोर से बोलने लगे। इसके बाद बहस बढ़ती गई। सांसद ने पटवारी को यहां तक कह दिया कि आप अगली बार मंत्री नहीं बन पाओगे। 

सांसद का कहना था कि शहर में अवैध निर्माण तोडऩे के नाम पर अफसर वसूली में लगे हुए हैं। जनता परेशान है। मंत्री पटवारी से कहा कि आप तो जिला योजना समिति की सिर्फ औपचारिक मीटिंग लेने 3 महीने में आ जाते हैं। मंत्री पटवारी ने कहा कि मैं आपको बैठक से बाहर कर सकता हूं। ये मेरे पॉवर में है। 

सांसद जनप्रतिनिधि है और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मेरा अपमान किया है। इसका सबक सिखाया जाएगा । हंगामे के बाद बैठक में एजेंडा अनुसार चर्चा हुई । बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजनांतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा, सर्वशिक्षा अभियान के तहत गतिविधियों की समीक्षा, बेटी बचाओं अभियान, प्रधानमंत्री मातृ योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, पशुओं के टीकाकरण की स्थिति एवं गौशाला निर्माण की अद्यतन स्थिति, अजा, अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा तथा अन्य एजेंडों पर चर्चा हुई।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है