लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रेत खनन से प्रतिबंध हटाने को लेकर मंत्री ने सीएम कमलनाथ को लिखी चिट्ठी, भाजपा ने लगाया ये आरोप

By एएनआई | Updated: December 27, 2019 14:26 IST

मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में रेत की खनन से प्रतिबंध हटाने को लेकर सीएम को चिट्ठी लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने मुख्यमंत्री कमल नाथ को लिखी चिट्ठीचिट्ठी पर बीजेपी का आरोप- गैर कानूनी रूप से खनन कर रहे लोगों का साथ दे रही है इमरती देवी

मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर ग्वालियर में रेत की छह खदानों से प्रतिबंध हटाने की गुजारिश की है। 

उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि मध्य प्रदेश खनिज विभाग प्रशासन ने ग्वालियर जिले की छह रेत खनन के संचालन की स्वीकृति दे दी है। हालांकि, बाल विकास मंत्री ने दावा किया कि ग्वालियर के जिला प्रशासन ने खदानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके कारण क्षेत्र में रेत की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

बहरहाल, मंत्री की चिट्ठी पर बीजेपी के विधायक विश्वास सारंग ने टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि इमरती देवी का इरादा गैर-कानूनी रूप से खनन कर रहे लोगों को सुरक्षा देने का है। उन्होंने कहा कि मंत्री को महिला और बाल विकास से संबंधित कुछ मुद्दों को उठाना चाहिए था।

हालांकि, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि इमरती देवी ने कुछ गलत नहीं किया हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि रेत खनन पर प्रतिबंध के चलते क्षेत्र का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील