लाइव न्यूज़ :

सेल्फी लेने वालों से परेशान मंत्रीजी का अजीबोगरीब फरमान, एक सेल्फी लेनी है तो जमा कराने होंगे 100 रुपये 

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 18, 2021 20:18 IST

देश में सेल्फी लेने का चलन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर सेलिब्रेटीज के साथ सेल्फी लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते कई बार ख्यातनाम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। हालत ये है कि ऐसे लोग अब सेल्फी से कतराने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउषा ठाकुर इस बार वह सेल्फी की वजह से चर्चा में हैं। अगर मंत्री के साथ सेल्फी लेनी है, तो 100 रुपये देने होंगे। उन्होंने कहा कि ये रुपये संगठन के कार्य में खर्च होंगे।

देश में सेल्फी लेने का चलन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर सेलिब्रेटीज के साथ सेल्फी लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते कई बार ख्यातनाम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। हालत ये है कि ऐसे लोग अब सेल्फी से कतराने लगे हैं। मध्य प्रदेश में सेल्फी लेने वालों से परेशान मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दिया है। 

उषा ठाकुर अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह सेल्फी की वजह से चर्चा में हैं। मंत्री जी जहां जाती हैं, उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। सेल्फी के चक्कर में मंत्री जी का समय खराब हो जाता है। ऐसे में उन्होंने एक नया फरमान जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, अगर मंत्री के साथ सेल्फी लेनी है, तो 100 रुपये देने होंगे। ये रुपये संगठन के कार्य में खर्च होंगे।

खंडवा में मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि सेल्फी से समय बहुत खराब होता है। उन्होंने कहा कि इस चक्कर में हम कई बार लेट हो जाते हैं। उषा ठाकुर ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से हमने विचार किया है कि हमारे यहां मंडल कार्यकारिणी है, जिस मंडल में जो जितनी सेल्फी लेगा, वह 100 रुपये पर सेल्फी के हिसाब से शुल्क कोषाध्यक्ष के पास जमा कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि संगठन के काम आएंगी।

यही नहीं, मंत्री ने खंडवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं को यह नसीहत दी है कि सम्मान में हमें बुके नहीं बुक दें। उन्होंने कहा कि यह किताब किसी के काम आ जाएगी। कोरोना काल में हवन करने का भी वह ज्ञान दे चुकी है। साथ ही एयरपोर्ट पर कोरोना के खात्मे के लिए बैठकर पूजा करने के बाद भी वे सुर्खियों में रही थीं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे