लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार के एक और मंत्री गोपाल भार्गव पाये गए कोरोना संक्रमित, पहले 5 और भी हो चुके हैं पॉजिटिव

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 21, 2020 20:41 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के  50 हजार 640 मामले हैं। राज्य में कोविड-19 से 1 हजार 185 लोगों की मौत हो चुकी है। 38 हजार 527 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 10 हजार 628 राज्य में एक्टिव केस हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोपाल भार्गव शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के छठे मंत्री हैं, जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी जुलाई में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, हालांकि अब वह ठीक हो गए हैं।

भोपाल:मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के एक और मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं। गोपाल भार्गव ने खुद ही ट्वीट कर अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की सूचना दी है। गोपाल भार्गव ने एक वीडियो जारी कर ट्वीट किया, 'नमस्कार साथियों, मेरी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, एहतियात के तौर पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं, विगत सप्ताह में मेरे संपर्क में आये सभी साथीगण भी अपनी जांच कराए एवं होम-क्वारंटाइन हो जाएं।'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, मैंने अपना तथा अपने परिवार और नजदीकी स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट, एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से कराया है, जिसमें मेरी शुरुआती रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं| आप सभी से विनम्र निवेदन है कि विगत एक सप्ताह में मेरे सपर्क में आए हुए सभी साथीगण होम क्वारंटाइन हो जाए तथा अपनी जांच कराएं। जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी की सेवा हेतु आपके बीच पुन: उपस्थित होउंगा।

बता दें कि गोपाल भार्गव शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के छठे मंत्री हैं, जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद जुलाई के अंतिम सप्ताह में संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था और उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। 

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, राज्य के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामचलावन पटेल भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप