लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: एम गोपाल रेड्डी होंगे अगले मुख्यसचिव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 6, 2020 07:27 IST

मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया. राज्य शासन द्वारा 1985 बैच के आईएएस अधिकारी एम गोपाल रेड्डी को मुख्य सचिव कार्यालय में ओएसडी पदस्थ किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए.

Open in App
ठळक मुद्दे1985 बैच के आईएएस अधिकारी एम गोपाल रेड्डी मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे. राज्य शासन ने आदेश जारी कर उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय में ओएसडी पदस्थ किया है.

1985 बैच के आईएएस अधिकारी एम गोपाल रेड्डी प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे. राज्य शासन ने आदेश जारी कर उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय में ओएसडी पदस्थ किया है. वर्तमान मुख्य सचिव एस.आर.मोहंती 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया. राज्य शासन द्वारा 1985 बैच के आईएएस अधिकारी एम गोपाल रेड्डी को मुख्य सचिव कार्यालय में ओएसडी पदस्थ किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए. इसी के साथ उनका मुख्य सचिव बनने का रास्ता साफ हो गया. वे 1 अप्रैल को पदभार संभालेंगे.

वर्तमान मुख्य सचिव एसआर मोहंती 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. बताया जाता है कि मुख्य सचिव के लिए उनके नाम को उच्च स्तर पर हरी झंडी मिलने के बाद आज आदेश जारी किए गए हैं. वर्तमान मुख्य सचिव मोहंती को विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन बनाए जाने की संभावना जताई जा रही हैं. इसके लिए मोहंती ने आवेदन भी दिया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया