लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट पारित

By भाषा | Updated: March 16, 2021 21:32 IST

Open in App

भोपाल, 16 मार्च मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिये 2.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विनियोग विधेयक को सदन में पेश किया, जो बाद में ध्वनिमत से पारित हो गया।

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अध्यक्ष गिरीश गौतम से कहा, ‘‘विधानसभा के वर्तमान सत्र के लिए निर्धारित समस्त शासकीय वित्तीय एवं अन्य आवश्यक कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अत: मैं प्रस्ताव करता हूं कि सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जाए।’’

कोविड-19 की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अनेक विधायक एवं विधानसभा के कई कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इसके अलावा, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते भोपाल में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में मेरी प्रार्थना है कि सदन का सत्रावसान किया जाये।

इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

यह बजट सत्र 22 फरवरी को शुरू हुआ था और इसे 26 मार्च को समाप्त होना था, लेकिन कोरोना की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर इसे 10 दिन पहले समाप्त कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'