लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कमलनाथ ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, आज शाम होगा CM के नाम ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: December 12, 2018 13:23 IST

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार, कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखा है कि 28 नवंबर को हुए चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ-साथ निर्दलीय ने भी उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

Open in App

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस ने बीएसपी और सपा का समर्थन मिलने के बाद बुधवार की सुबह प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ, पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य के साथ सुबह राजभवन पहुंचे। राज्यपाल पटेल के साथ करीब 20-25 मिनट की मुलाकात के बाद बाहर निकलते हुए दोनों नेताओं ने ‘वी--विक्टरी’ का संकेत दिखाया।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार, कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखा है कि 28 नवंबर को हुए चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ-साथ निर्दलीय ने भी उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘ऐसे में बहुमत हमारे साथ है। मैं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर राज्यपाल से अनुरोध करता हूं कि वह मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी को आमंत्रित करें।’’ 

वहीं दूसरी ओर शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार की सुबह स्पष्ट किया था कि भाजाा प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी और वह अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आज सुबह तक सभी 230 सीटों के परिणाम आ गए थे। जिनमें से कांग्रेस के खाते में 114 और भाजपा के खाते में 109 सीटें गई हैं। इसके अलावा मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिली हैं और अखिलेश यादव नीत समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली है। चार निर्दलीय उम्मीदवारों को भी चुनाव में जीत हासिल हुई है।’’ 

हालांकि, भाजपा का इस चुनाव में वोट शेयर कांग्रेस से थोड़ा सा अधिक है, लेकिन सीटों में पिछड़ गई। भाजपा को 41 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 40.9 प्रतिशत मत मिले।

वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं भाजपा में प्रतिशतता के आधार पर 8.50 प्रतिशत के अंतर था, जिसे कांग्रेस पाटने में सफल रही। वर्ष 2013 में भाजपा को 44.88 प्रतिशत मत मिले थे, जबकि कांग्रेस को 36.38 प्रतिशत मत मिले थे।

भाजपा को इस चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 3.88 प्रतिशत मत कम मिले, जबकि कांग्रेस को 4.52 मत अधिक मिले और इस प्रकार कांग्रेस ने इस बार करीब 8.40 प्रतिशत मत पाटने में सफलता प्राप्त की।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह