लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : भोपाल में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:34 IST

Open in App

भोपाल, नौ सितंबर मध्य प्रदेश में तीन जूनियर डॉक्टरों का पंजीयन रोकने के विरोध में यहां एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर बुधवार से हड़ताल पर चले गये हैं, जिससे हमीदिया अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) के अध्यक्ष डॉ. अरविंद मीणा ने बृहस्पतिवार को ‘भाषा’ को बताया, ‘‘अपने तीन जूनियर डॉक्टरों के पंजीयन रोकने के विरोध में जूडा के आह्वान पर भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के करीब 500 जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार से कामकाज बंद कर दिया है और हड़ताल पर चले गये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने गांधी मेडिकल कॉलेज के पीजी (स्नातकोत्तर) तृतीय वर्ष के तीन जूनियर डॉक्टरों का पंजीयन पर रोक लगा दी है। इस कारण ये तीनों डॉक्टर प्रैक्टिस नहीं पाएंगे।’’

मीणा ने बताया, ‘‘हम अपनी इस एक सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हमारी सरकार से मांग है कि वह अपने इस फैसले को वापस ले।’’

उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से हम प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से इस विषय पर मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें समय नहीं दिया जा रहा है।

वहीं, मंत्री सारंग ने मीडिया से कहा कि अधिकारी उनकी इस मांग पर विचार कर रहे हैं।

मीणा ने बताया, ‘‘मध्य प्रदेश के अन्य पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों -इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर एवं रीवा – के जूनियर डॉक्टरों ने भी हमें बाहर से समर्थन दिया है।’’

उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘यदि सरकार बृहस्पतिवार दोपहर तक तीनों जूनियर डॉक्टरों का पंजीयन रोकने का अपना आदेश वापस नहीं लेती है तो बाकी पांच मेडिकल कॉलेजों के करीब 2,500 जूनियर डॉक्टर भी आज शाम से अपना काम बंद कर हमारी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में वर्तमान में करीब 3,000 जूनियर डॉक्टर हैं।

जब उनसे सवाल किया गया कि तीन जूनियर डॉक्टरों का पंजीयन क्यों निरस्त किया गया है, तो मीणा ने बताया कि अपने मानदेय में बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर इस साल जून में छह सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। इसी हड़ताल को लेकर सरकार ने तीन जूनियर डॉक्टरों के पंजीयन पर रोक लगाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता