लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh:जीतू पटवारी बोले-जितना बड़ा झटका, उतनी बड़ी कामयाबी मिलती है: पीसीसी चीफ ने कहा-विपक्ष में रहकर सेवा कैसे करें, इस भावना को अंतर्मन में रखना है

By आकाश सेन | Updated: December 20, 2023 00:34 IST

भोपाल :एमपी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के कांग्रेस दफ्तर में भगवान की पूजा अर्चना के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया ।पदभार ग्रहण करने के पहले इंदौर से जीतू को भोपाल पहुंचने में 12 घंटे का समय लगा। जहां रास्ते भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर नए कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत अलग अंदाज में किया।

Open in App
ठळक मुद्देजीतू पटवारी ने पीसीसी चीफ का पदभार किया ग्रहण ।लंबे समय बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश दिखा हाईजीतू पटवारी बोले-जितना बड़ा झटका, उतनी बड़ी कामयाबी मिलती है ।कांग्रेस की आइडियोलॉजी प्रेम और त्याग की ।

भोपाल : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, हम विधानसभा चुनाव में हारे जरूर हैं लेकिन जितना बड़ा झटका लगता है, उतनी बड़ी कामयाबी मिलती है। लोकतंत्र में जीत-हार होती रहती है। हमारे सामने चुनौती है- लोकसभा चुनाव की। हमारे सामने चुनौती है- जनता को भाजपा के कुशासन का अहसास कराने की। हार से हताश होने की जरूरत नहीं है। विपक्ष में रहकर हम सेवा कैसे करें, इस भावना को अंतर्मन में रखना है। हम प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक विपक्ष का काम करेंगे।उन्होंने यह बात भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वे बैरागढ़ से रोड शो करते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया । 

मंत्रोच्चार के साथ भगवान का किया पूजा अर्चना

जीतू पटवारी के पदभार ग्रहण के दौरान हिन्दुत्व की छवि भी देखने को मिली। जहां पीसीसी दफ्तर में मंत्रोच्चार के साथ भगवान की अराधना के साथ जीतू पटवारी ने प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभाली । इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी मौजूद रहे । 

जीतू पटवारी सुबह इंदौर से निकले थे। उज्जैन में उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां से देवास पहुंचे। उज्जैन से देवास के रास्ते में उनका कई जगह स्वागत किया गया। देवास में समर्थकों ने पटवारी पर जेसीबी से फूल बरसाए। रैली भी निकाली गई, जो तहसील चौराहे से नाहर दरवाजा होते हुए भोपाल चौराहा पहुंची। इसके बाद पटवारी का काफिला सीहोर होते हुए भोपाल के लिए रवाना हुआ।

कांग्रेस की आइडियोलॉजी प्रेम और त्याग कीजीतू पटवारी ने कहा- कांग्रेस की आइडियोलॉजी प्रेम-मोहब्बत और त्याग की आइडियोलॉजी है। वसुधैव कुटुंबकम की आइडियोलॉजी है। इसमें इंसानियत की रक्षा की बात है। त्याग करने की भावना है। हम इसी पर चलेंगे।

बीजेपी सरकार को जीतू की चेतावनी

उन्होंने आगे कहा- मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी अगर जनवरी के अंत तक अपने वचनों को पूरा नहीं करेगी तो भोपाल में दो लाख लोगों की रैली इनको वादे याद दिलाने के लिए हम करेंगे। जनभावना को ध्यान रखते हुए हर जिले में ऐसी रैली की जाएगी।

शिवराज भैया चले गए, जीतू भैया आ गए

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- शिवराज भैया चले गए हैं। जीतू भैया और ये सारे भैया यहीं खड़े हैं। अब हम बहनों की रक्षा करेंगे। इन लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए देने के लिए बीजेपी को मजबूर करेंगे। यही हमारा संकल्प है। जो वादे बीजेपी ने संकल्प पत्र में किए है वो पूरे कराएंगे । प्रदेश के हर नागरिक को उनका हक दिलाएंगे । नहीं तो सड़कों पर उतरकर सरकार की कलाई खोलेंगे। 

पटवारी के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक जयवर्धन सिंह, रामनिवास रावत, अभय मिश्रा, विजय चौरे, सिद्धार्थ कुशवाह, अभिजीत शाह, राजेंद्र भारती, फुंदेलाल मार्को, रामलाल मालवीय के साथ शोभा ओझा, अर्चना जायसवाल, निशा बांगरे समेत कई पार्टी नेता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे । 

टॅग्स :Madhya Pradeshभोपालbhopalशिवराज सिंह चौहानकमलनाथकांग्रेसCongressCongress BhawanCongress CommitteeMadhya Pradesh Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?