लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: जंगल से बचाया गया जख्मी तेंदुआ शावक चिड़ियाघर से रहस्यमय हालात में लापता

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:14 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), तीन दिसंबर मध्य प्रदेश के इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर से छह महीने के तेंदुआ के शावक के रहस्यमय हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। इसके बाद एहतियातन चिड़ियाघर में दर्शकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अपनी मां से बिछड़ने के बाद जख्मी हालत में जंगल में घूम रहे तेंदुआ के शावक को वन विभाग ने बुरहानपुर जिले में दो दिन पहले बचाया था और उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर के चिड़ियाघर लाया गया था।

चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि वन विभाग का दल छह महीने के मादा तेंदुआ शावक के पिंजरे वाली गाड़ी को बुधवार रात चिड़ियाघर परिसर में छोड़कर रवाना हो गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने वन विभाग के अधिकारियों को पहले ही बता दिया था कि हम रात के वक्त तेंदुआ शावक को चिड़ियाघर के पिंजरे में स्थानांतरित नहीं कर सकते।’’ यादव के मुताबिक तेंदुआ शावक को स्थानांतरित करने के लिए वन विभाग की गाड़ी में रखे पिंजरे की जाली बृहस्पतिवार सुबह टूटी मिली और तेंदुआ शावक उसमें नहीं था।

उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर और वन विभाग के कर्मचारियों का संयुक्त दल तेंदुआ शावक को चिड़ियाघर और इसके आस-पास के इलाकों में खोज रहा है। लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। यादव ने बताया कि चिड़ियाघर में दर्शकों का प्रवेश एहतियात के तौर पर रोक दिया गया है।

इस बीच, बुरहानपुर के वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) प्रदीप मिश्रा ने बताया, ‘‘मैंने तेंदुआ शावक के लापता होने के मामले में जांच का आदेश दिया है ताकि पता चल सके कि इसमें किस व्यक्ति की लापरवाही थी। लेकिन अभी हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि शावक को सकुशल ढूंढ निकाला जाए।’’

उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी कैमरों के एक फुटेज में तेंदुआ शावक इंदौर के चिड़ियाघर परिसर में घूमता दिखाई दे रहा है। डीएफओ ने बताया कि नेपानगर वन क्षेत्र के एक गांव के लोगों की सूचना पर तेंदुआ शावक को बचाया गया था और उसके पिछले पैरों में जख्म दिखाई देने पर उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर के चिड़ियाघर भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'