लाइव न्यूज़ :

नरोत्तम मिश्रा ने रामनवमी पर खरगोन में हुए हिंसा पर कहा, "अगर मुसलमान हमला करते हैं तो उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं करनी चाहिए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 12, 2022 16:52 IST

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खरगोन में रविवार को रामनवमी जुलूस के दौरान फैसी हिंसा के लिए के मुसलमान जवाबदेह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों ने न केवल जुलूस पर पत्थरबाजी की बल्कि वो हिंसा और दंगा भी करना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरगोन हिंसक झड़प के लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहरायाउन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस के दौरान फैसी हिंसा के लिए के मुसलमान जवाबदेह हैंमुसलमानों ने न केवल जुलूस पर पत्थरबाजी की बल्कि वो हिंसा और दंगा करना चाहते थे

खरगोन: रामनमवी के त्योहार पर मध्य प्रदेश के खरगोन में दो समुदायों ने बीच हिंसक झड़प के मामले में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीधे-सीधे मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराया है।

राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि रविवार को रामनवमी जुलूस के दौरान फैसी हिंसा के लिए के मुसलमान जवाबदेह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों ने न केवल जुलूस पर पत्थरबाजी की बल्कि वो हिंसा और दंगा करना चाहते थे।

समाचार चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस दंगाईयों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ा एक्शन ले रही है।

वहीं हिंसा आरोपियों को घरों के बुलडोजर से गिराये जाने के फैसले का बचाव करते हुए मिश्रा ने कहा कि भगवान राम के पवित्र जुलूस पर पथराव करने जैसे घृणित कार्य किया है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुस्लिम समुदाय पर दंगा करने का आरोप लगाते हुए कहा, "अगर मुसलमान हमला करते हैं तो उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।"

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दंगाइयों और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

दरअसल कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने खरगोन हिंसा के बाद ट्विटर पर एक तस्वीर को साझा करते हुए उसे खरगोन हिंसा की बताया थे लेकिन बाद में सिंह ने उस ट्वीट को हटा दिया क्योंकि वो तस्वीर खरगोन की नहीं बल्कि बिहार की थी। 

मालूम हो कि मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर उस समय पथराव की घटना हुई, जब जुलूस एक मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रहा था। जुलूस में शामिल लोगों का आरोप है कि कुछ अल्पसंख्यक युवाओं ने बिना किसी कारण के अचानक पथराव शरू कर दिया, वहीं अल्पसंख्यक समुदाय का कहना है कि जुलूस के साथ चल रहे युवा आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे और विवादित नारे लगा रहे थे।  

वहीं इस घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि लाउडस्पीकर से भक्ति-भजन बजाते हुए जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से जा रहा था तभी अचानक जुलूस पर पथराव शुरू हो गया। हिंसा की स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े।

इस घटना में खरगोन के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी समेत दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं हिंसा के बाद भीड़ ने चार घरों में आग लगा दी और एक मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई।

घटना के संबंध में हुए अब की कार्रवाई के बारे में बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मामले में अब कुल 94 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से घायल हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी की हालत अब बेहतर हैं। वहीं गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने वाले लड़के की हालत पहले से बेहतर है।"

जब मंत्री नरोत्तम मिश्रा से पूछा गया कि प्रशासन ने किस कानूनी प्रक्रिया के तहत हिंसा आरोपियों के करीब 45 घरों और दुकानों को बुलडोजर से गिरा दिया।

इसके जवाब में मिश्रा ने कहा, "पुलिस ने उन्हीं दंगाइयों के घरों को बुलडोजर से गिराया, जिन्हें कैमरे में पत्थर फेंकते हुए देखा गया था। हम महज आरोप के आधार पर एक्शन नहीं ले रहे हैं। सभी उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है और उन्हें जेल भी भेजा जा रहा है।” 

टॅग्स :Narottam Mishraखरगोनkhargone-acशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए