लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उज्जैनी नगरी के लोगों को सरकार ने दिया बड़ा सौगात, 598 करोड़ की कान्हा नदी डायवर्सन परियोजना को मिली कैबिनेट मंजूरी

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 7, 2022 15:27 IST

आपको बता दें कि यह योजना आगामी सिंहस्थ वर्ष-2028 के पूर्व पूर्ण कर ली जावेगी। आगामी 30 वर्षों की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर इस योजना को तैयार की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के कान्हा नदी डायवर्सन परियोजना को कैबिनेट मंजूरी मिल गई है। ऐसे में इस परीयोजना के पूरा होने के बाद कान्ह नदी का दूषित जल शिप्रा नदी में नहीं जा पाएगा। इस परीयोजना को मंजूरी मिलने के बाद श्रद्धालु पवित्र शिप्रा नदी में स्वच्छ जल से सही से स्नान कर पाएंगे।

भोपाल: 598 करोड़ की कान्हा नदी डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना को कैबिनेट बैठक में स्वीकृति दे दी है। इन्दौर शहर के समीप बहने वाली कान्ह नदी के दूषित जल को शिप्रा नदी में मिलने से रोकने के लिए जल संसाधन विभाग की 598 करोड़ 66 लाख की परियोजना को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट् बैठक में मंजूरी दी है।

उज्जैनी नगरी के लोगों को लिए है बड़ा सौगात

आपको बता दें कि कान्ह नदी में इन्दौर शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र का प्रदूषित जल प्रवाहित होता है। कान्ह नदी आगे चल कर उज्जैन के समीप क्षिप्रा में मिलती है शिप्रा नदी के जल को कान्ह नदी के दूषित जल से बचाने के लिए कान्ह नदी डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना तैयार की गई है।

महाकाल की कृपा से महाकाल लोक के बाद उज्जैनी नगरी के लिए यह एक और सौगात है जिसका सार्थक स्वरूप वर्ष-2028 के महाकुंभ सिंहस्थ में देखने को मिलेगा और पवित्र शिप्रा नदी में श्रद्धालुओ के लिए स्वच्छ जल स्नान के लिए उपलब्ध होगा।

एक स्टॉप डेम बनाकर दूषित जल को किया जाएगा डायवर्सन

इस योजना के अन्तर्गत कान्ह नदी के दूषित जल को शिप्रा नदी में मिलने से रोकने के लिए ग्राम गोठड़ा जिला उज्जैन के समीप एक स्टॉप डेम बनाकर दूषित जल को डायवर्सन करते हुए उज्जैन शहर के कालियादेह ग्राम के समीप पुनः शिप्रा नदी में प्रवाहित करने की योजना प्रस्तावित की गई है। साल 2028 में पूरा होगा काम

गौरतलब है कि यह योजना आगामी सिंहस्थ वर्ष-2028 के पूर्व पूर्ण कर ली जावेगी। आगामी 30 वर्षों की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर योजना तैयार की गई है। योजना के अन्तर्गत कान्ह नदी के 40 क्यूमैक नॉन मानसून फ्लो को डायवर्ट किया जाना प्रस्तावित है। 

परियोजना के अन्तर्गत 100 मीटर लम्बाई में एप्रोच चैनल का निर्माण, 16.5 कि.मी. लम्बाई में 4.5 मीटर D-आकार के भूमिगत आर.सी.सी. बॉक्स का निर्माण तथा अंतिम 100 मीटर लम्बाई में ओपन चैनल का निर्माण किया जाएगा। ऐसे में परियोजना का रख-रखाव निर्माण ऐजेन्सी द्वारा 15 वर्ष तक किया जाएगा।

टॅग्स :Madhya Pradeshउज्जैनBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है