लाइव न्यूज़ :

नीमच घटना में प्रभावित आदिवासी परिवार की हरसंभव सहायता करेगी मध्य प्रदेश सरकार : चौहान

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:37 IST

Open in App

भोपाल, 12 सितंबर मध्य प्रदेश के नीमच जिले में पिटाई और फिर एक वाहन के पीछे बांधकर घसीटे जाने से 40 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की मौत की एक पखवाड़े पहले हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता करेगी।

चौहान ने यहां बयान जारी कर कहा, ‘‘नीमच जिले में अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कन्हैयालाल भील की मृत्यु हो गई थी। हमने निर्णय लिया है कि उनके बेटे दुर्गाशंकर के लालन-पालन और शिक्षा की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।’’

उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल के दो भाइयों के मकान बनवाने का फैसला भी सरकार ने लिया है और इसके अतिरिक्त उन्हें दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी। चौहान ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पहले ही सख्त कार्रवाई की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा