बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में विफल रही मध्य प्रदेश सरकार : दिग्विजय

By भाषा | Updated: August 14, 2021 21:17 IST2021-08-14T21:17:34+5:302021-08-14T21:17:34+5:30

Madhya Pradesh government failed to provide relief to flood victims: Digvijay | बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में विफल रही मध्य प्रदेश सरकार : दिग्विजय

बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में विफल रही मध्य प्रदेश सरकार : दिग्विजय

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), 14 अगस्त कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार ग्वालियर और चंबल संभाग में बाढ़ पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने में विफल रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सरकार नहीं चलाती, बल्कि व्यवसाय करती है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली की आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हुई है और पीड़ितों को भोजन नहीं मिल रहा है।

अगस्त के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग में बारिश व बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 24 लोगों की मौत हो गई थी।

सिंह ने जिले के डबरा में पत्रकारों से कहा, ‘‘हाल ही में आई बारिश और बाढ़ से पुल और सड़कें बह गयीं। यह सरकार की असफलता है क्योंकि भाजपा सरकार नहीं चलाती, बल्कि व्यवसाय करती है। कमीशन और हिस्सा लेने के कारण घटिया निर्माण होता है।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भोजन कराया और यह प्रदेश सरकार की विफलता है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे प्रदेश सरकार ने अभी तक नहीं करवाया है।

सिंह ने कहा, ‘‘मौसम विभाग ने बारिश की पूर्व चेतावनी दी थी, लेकिन अफसर और सरकार सोती रही। जिसके कारण श्योपुर से लेकर शिवपुरी इलाके में कच्चे मकान तो पूरे बह गए, साथ में पक्के मकान भी टूट गए। घरों में रखा अनाज सड़ गया और बह गया।’’

श्योपुर में भीड़ द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कथित घेराव किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘अधिकारियों का तबादला किया गया। केवल तबादला इसका हल नहीं बल्कि अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh government failed to provide relief to flood victims: Digvijay

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे