लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः पिछले 10 दिनों में चार BJP नेताओं की हत्या, 'कांग्रेस की सत्ता आते ही सूबे में जंगल राज हुआ शुरू'  

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 21, 2019 14:49 IST

बीते दिन रविवार को मध्यप्रदेश में बरवानी जिले के बलवाड़ी में बीजेपी नेता मनोज ठाकरे है।बलवाड़ी का शव पुलिस स्टेशन के पास मिला था। बताया गया कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। उनका सिर पत्थर से कुचला हुआ बताया गया।

Open in App

मध्य प्रदेश में पिछले दस दिनों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चार नेताओं की हत्या से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखी जा रही है और वह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। साथ ही साथ बीजेपी आरोप लगा रही है कि सूबे में कांग्रेस की सरकार आते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और जंगलराज की शुरुआत हो गई है। साथ ही साथ प्रदेश के गृहमंत्री को कोई परवाह नहीं है। वहीं, मुख्यमंत्री कमलनाथ विदेशी दौरे पर हैं। 

दरअसल, बीते दिन रविवार को मध्यप्रदेश में बरवानी जिले के बलवाड़ी में बीजेपी नेता मनोज ठाकरे है।बलवाड़ी का शव पुलिस स्टेशन के पास मिला था। बताया गया कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। उनका सिर पत्थर से कुचला हुआ बताया गया। वहीं, रव‍िवार की शाम को ही एक और बीजेपी नेता की हत्या हुई, जिसका नाम परमाल कुशवाह है। यह हत्या गुना में हुई और परमाल बीजेपी के पालक संयोजक शिवराम कुशवाह के रिश्तेदार थे।

उधर, मंदसौर शहर में गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति ने स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक आर एम शुक्ला ने बताया था कि शाम करीब सात बजे एक व्यस्त चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार को गोली मार दी गई थी। घटनास्थल से अज्ञात बदमाश की मोटरसाइकिल मिली थी। बदमाश ने 75 एम एम की पिस्तौल से नजदीक से गोली मारी थी। 

इसके अलावा इंदौर में बीजेपी नेता संदीप अग्रवाल की हत्या कर दी गई। उनके ऊपर सरेआम गोलियों बरसाई गईं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस वारदात को शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर अंजाम दिया गया है और पुलिस थाना सिर्फ 100 कदम की दूरी पर था। इसके बावजूद भी पुलिस अपराधियों का पता नहीं लगा पाई।

सूबे में हुई बीजेपी हत्याओं की हत्याओं को लेकर पार्टी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। पार्टी ने एक खबर को ट्वीट करते हुए लिखा है, 'पिछले पांच दिनों में तीन हत्याएं। प्रदेश में भड़की अराजकता, हत्याओं का दौर जारी है। कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री को परवाह नहीं है और मुख्यमंत्री विदेशी दौरे पर है।' वहीं, बीते दिन रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अपराधियों के हौसले बुलंद है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिलकुल ध्वस्त हो गई है। यह हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है। तत्काल अपराधी पकड़े जाने चाहिए। सरकार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया, तो बीजेपी को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।उन्होने कहा, 'एक के बाद एक बीजेपी नेताओं की हत्या होना बहुत गंभीर मामला है। कांग्रेस इसको सतही तौर पर लेकर क्रूर मजाक कर रही है। गृह मंत्री के गृह जिले में सरेआम भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे को को मार दिया गया।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल