लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखा गया 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 8, 2019 19:02 IST

मध्य प्रदेशः बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनके बाद शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है. गौर को राजधानी के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है.90 साल के गौर काफी समय से बीमार चल रहे हैं, डाक्टरों के अनुसार उनके फेंफड़ों में संक्रमण हैं. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को हाल ही में तबियत खराब होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है. गौर को राजधानी के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है. 90 साल के गौर काफी समय से बीमार चल रहे हैं, डाक्टरों के अनुसार उनके फेंफड़ों में संक्रमण हैं. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को हाल ही में तबियत खराब होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. वहां, एंजियोप्लास्टी होने के बाद गौर 27 जुलाई को भोपाल लौटकर आए थे. 

भोपाल लौटने के बाद बुधवार की शाम को फिर उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, इसके बाद उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डाक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखने का फैसला किया, यहां अगले 48 घंटे तक बाबूलाल गौर ऑब्जर्वेशन पर रहेंगे. इलाज कर रहे डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि गौर की हालत चिंताजनक है, उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. 

एंजियोप्लास्टी के बाद से कमजोरी बढ़ गई है. हृदय भी कमजोर हो गया है. उम्र के कारण रिकवरी धीमी है. गौर के बीमार होने की खबर लगते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा बाबूलाल गौर के देखने अस्पताल पहुंचे. इसके साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया. 

चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली. ईश्वर से शीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर कहा कि बाबूलाल गौर के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली, मैंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ करे.

उल्लेखनीय है कि बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनके बाद शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. गौर लगातार 10 बार गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं. 2018 के चुनाव में पार्टी ने उनकी जगह उनकी बहू कृष्णा गौर को टिकट दिया था. कृष्णा गौर गोविंदपुरा से पहली बार विधायक बनी हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं