लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः BJP के पूर्व सांसद के बेटे ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 31, 2018 19:48 IST

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को तीनों नेताओं को पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के लिए रामानंद सिंह के बेटे राजवंश तो नहीं आए।

Open in App

आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए अन्य दलों के दिग्गज नेताओं का आप से जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार (31 अक्टूबर) भाजपा के दिग्गज नेता और सतना के दो बार सांसद रहे रामानंद सिंह के बेटे राजवंश सिंह ने आप की सदस्यता ग्रहण की है। इसके अलावा बसपा के प्रदेश महासचिव रहे विदय राज मालवीय ने भी आप का दामन थामा है। साथ ही बैगा समाज के नेता और वरिष्ठ समाजसेवी गिरधारी बैगा ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को तीनों नेताओं को पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के लिए रामानंद सिंह के बेटे राजवंश तो नहीं आए, मगर उन्होंने अपने बेटे अनुराग को भेज कर यह पुष्टि मीडिया के सामने की कि उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

पारिवारिक कारणों से राजवंश सिंह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उनके प्रतिनिधि के रूप में बेटे अनुराग सिंह मौजूद थे। अनुराग ने कहा कि हमारा परिवार बरसों से राजनीति के माध्यम से समाजसेवा कर रहा है। मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी ही एकमात्र उम्मीद प्रदेश वासियों के लिए है। इस पार्टी से जुड़कर हम क्षेत्र के विकास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की अवधारणा को मजबूत करेंगे।

बसपा में छात्र संगठन के प्रदेश सचिव और प्रदेश महासचिव रह चुके विद्यराज फिलहाल आदि महाराजा बली पुनुरोत्तथान कल्याण संघ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कई सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम चलाए हैं और पदयात्राएं भी की हैं। इस मौके पर विद्यराज मालवीय ने कहा कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में बदलाव की राजनीति कर रही है। 

भाजपा और कांग्रेस ने लगातार प्रदेश को लूटा है और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। आम आदमी पार्टी इस लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाली एकमात्र पार्टी है। इसलिए राजनीतिक रूप से अब पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

गिरधारी बैगा ने बताया कि वे लंबे समय से राजनीति और समाजसेवा में हैं, लेकिन किसी दल से सीधे तौर पर नहीं जुड़े रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सिद्धांत और विचारधारा से प्रभावित होकर वे आप की सदस्यता ले रहे हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश चुनावमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां