लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उज्जैन के पुष्ठा कार्टून की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोडों रुपये की संपत्ति का नुकसान

By बृजेश परमार | Updated: November 29, 2018 22:08 IST

 शुरुआत में समीप ही झोंपडी में  रहने वाले लोगों ने सोचा कि फैक्टरी में ठंड की वजह से कोई आग ताप रहा होगा लेकिन धीरे-धीरे धुआं बढ़ता गया और वह आग की लपटों में तब्दील हो गया। फायर ब्रिगेड की लगभग करीब 7 दमकलें दोपहर तक आग बुझाने में लगी रहीं। 

Open in App

उज्जैन से  15 किलोमीटर दूर मक्सी रोड पर  ग्राम धतरावदा स्थित पुष्ठा फैक्टरी में आग लगने से करोंडों का माल खाक हो गया। गुरुवार दोपहर को बुझाई जा सकी। सुबह तक फायर ब्रिगेड की दस गाडिय़ों ने बेहद मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया। आग से करोडों रुपए के नुकसान का अनुमान है।आग गुरूवार तडके लगने की बात सामने आ रही है।

नागझिरी थाना प्रभारी राममुर्ति शाक्य के अनुसार गुरूवार सुबह उन्हे सूचना मिली थी थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा में स्थित पुष्ठा फैक्ट्री में आग लगने की स्थल पर आग की स्थिति में पुरा प्लांट घिरा हुआ था।फैक्ट्री मालिक से जानकारी लेने पर उसने तीन करोड से अधिक का नुकसान बताया है।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फायर बिग्रेड के अनुसार ग्राम धतरावदा में पुष्ठे से कार्टून बनाने की फैयाज पैकेजिंग सॉल्यूशन नामक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई।

 शुरुआत में समीप ही झोंपडी में  रहने वाले लोगों ने सोचा कि फैक्टरी में ठंड की वजह से कोई आग ताप रहा होगा लेकिन धीरे-धीरे धुआं बढ़ता गया और वह आग की लपटों में तब्दील हो गया। फायर ब्रिगेड की लगभग करीब 7 दमकलें दोपहर तक आग बुझाने में लगी रहीं। 

पुष्ठे के ढेर में अंदर ही अंदर सुलग रहीं आग पर काबू पाने, उसे बुझाने में ज्यादा समय लगा। फैक्टरी के मालिक फैज मोहम्मद सिद्दिकी के अनुसार  आग की लपटें बहुत उंची थी।

उनके अनुसार सुबह उनका भाई यहां बकरा बकरी को घास डालने आया था उसी ने उन्हे सूचना दी बाद में 100 डायल और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई ।वे पिछले 13-14 वर्षों से कोरोगेटेड बाक्स बनाने के काम में लगे हैं।करीब 3-4 साल के दरमियान उन्होंने धतरावदा में खूद के प्लांट की शुरूआत की।

पिछले चार सालों से उनके प्लांट का वे फूल बीमा करवाते आ रहे हैं।इस आग में उनका पूरा प्लांट जो कि करीब 85 लाख,रा मटेरियल 80 लाख एवं फैक्ट्री का शेड करीब 85 लाख का जलकर स्वाहा हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर  जांच शुरू की है। प्रारंभिक रूप से आग का कारण शार्ट सर्किट सामने आना बताया जा रहा  है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस