लाइव न्यूज़ :

10वीं के बोर्ड एग्जाम में बेटा हुआ फेल तो बाप ने दी पार्टी, बताई ये वजह

By स्वाति सिंह | Updated: May 17, 2018 14:48 IST

पिछले हफ्ते एमपी बोर्ड के माध्यमिक परीक्षाओं के रिजल्ट आए थे। उसके बाद ही कुछ घंटों के भीतर लगभग 7 छात्रों की आत्महत्या की खबर सामने आई थी।

Open in App

भोपाल, 17 मई: जहां परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र-छात्रों के माता पिता उन्हें डांटते-मारते हैं वहीं सोमवार को एक अलग मामला सामने आया है।  मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के परीक्षा में फेल होने के बाद उससे प्रेरित करने के लिए 'पार्टी' दी। बता दें कि पिछले हफ्ते एमपी बोर्ड के माध्यमिक परीक्षाओं के रिजल्ट आए थे। उसके बाद ही कुछ घंटों के भीतर लगभग 7 छात्रों की आत्महत्या की खबर सामने आई थी।  

वहीं सिविल ठेकेदार सुरेंद्र कुमार व्यास ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को आमंत्रित किया, और जब सभी उस स्थल पर पहुंचे तो देखा कि वहां पार्टी का आयोजन हुआ है।  जिसके बाद उन्होंने बताया कि यह पार्टी व्यास ने अपने बेटे अंशु के फेल होने की खुशी में दी है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक व्यास ने कहा, "इस तरह से मैं अपने बेटे को प्रेरित करना चाहता हूं। परीक्षा में फेल होने के बाद बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं और कुछ आत्महत्या कर लेते हैं। उन बच्चों को मैं यह बताना चाहता हूं कि बोर्ड अंतिम परीक्षा नहीं हैं।"

उन्होंने आगे कहा 'मेरा बेटा अगले साल फिर से परीक्षा देगा और कड़ी मेहनत के साथ बेहतर अंक लाएगा'।  इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र आशु ने टीओआई को बताया "मैं अपने पिता से बहुत प्यार करता हूं और अगली परीक्षा के लिए मैं कड़ी मेहनत करने का वादा किया है और फिर में अच्छे अंक लेकर आऊंगा।  

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप