लाइव न्यूज़ :

MP चुनाव: बीजेपी-कांग्रेस की चिंता बढ़ी, नामांकन के अंतिम दिन टिकट को लेकर भाजपा लोकशक्ति में तोड़फोड़

By बृजेश परमार | Updated: November 9, 2018 21:06 IST

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018: उज्जैन उत्तर में कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र भारती की चिंता कांग्रेस की ही माया राजेश त्रिवेदी ने नामांकन दाखिल कर बढ़ा दी है।त्रिवेदी नगर निगम उज्जैन में पार्षद के साथ ही संगठन के विभिन्न पदों पर रही हैं ।

Open in App

विधानसभा चुनाव 2018 के नामांकन दाखिले के अंतिम दिन दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों की चिंता बढ़ा गया है।जिले की सात विधानसभा में से तीन से अधिक पर दोनों ही प्रमुख दलों में बगावत के आसान साफ सामने आए हैं।दोनों दलों के अधिकांश घोषित उम्मीदवारों ने अंतिम दिन नामांकन दाखिल किए हैं।भाजपा में टिकिट का अंर्तकलह सामने आया है।बडनगर से जितेन्द्र पंडया को पार्टी ने तब्दील करते हुए उसके स्थान पर संजय शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया ,जिससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उज्जैन पहुंचकर भाजपा संभागीय कार्यालय में जमकर तोडफोड की है।

जिले के 7विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिले का काम 2नवंबर से किया गया। जिले में 8 नवंबर तक कुल 41 नामांकन दाखिल किए गए थे।नामांकन दाखिले के अंतिम दिन जिले के सभी 7 रिटर्निंग कार्यालयों के बाहर जमकर गहमागहमी रही। जिले के तीन विधानसभा क्रमश:उज्जैन उत्तर ,उज्जैन दक्षिण और घट्टिेया विधानसभा के नामांकन उज्जैन जिला मुख्यालय पर विक्रमादित्य प्रशासनिक भवन कोठी पैलेस पर और घट्टिया के नामांकन जिला पंचायत में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किए गए।शेष 4 विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन तहसील मुख्यालय पर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किए गए ।जिले में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 212 से 218 तक हैं।

गुड्डू पुत्र के लिए विजयवर्गीय,गेहलोत आए

नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के पुत्र अजीत बोरासी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 215 घट्टिया से नामांकन दाखिल करते समय भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय , केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, पूर्व विधायक सतीश मालवीय के साथ संगठन के कई नेता मौजुद थे।अंतिम दौर में रैली के रूप में पहुंचकर अजीत ने अपना नामांकन दाखिल किया । तकरीबन इसी समय कांग्रेस के प्रत्याशी रामलाल मालवीय ने भी संगठन के नेताओं के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है।

दक्षिण,उत्तर में कांग्रेस की चिंता बढ़ी तो बड़नगर-नागदा में भाजपा की

उज्जैन उत्तर में कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र भारती की चिंता कांग्रेस की ही माया राजेश त्रिवेदी ने नामांकन दाखिल कर बढ़ा दी है।त्रिवेदी नगर निगम उज्जैन में पार्षद के साथ ही संगठन के विभिन्न पदों पर रही हैं ।इसी प्रकार दक्षिण में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जयसिंह दरबार ने बगावत का मोर्चा नामांकन दाखिल कर खोल दिया है।बडनगर में भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन तो हुआ ही है।नागदा में खाचरौद के भाजपा नेता दयाराम धाकड ने भाजपा प्रत्याशी की दिलीपसिंह शेखावत की चिंता बढ़ा दी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?