लाइव न्यूज़ :

MP चुनाव: भाजपा ने दिया झटका,  कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता प्रेमचन्द गुड्डू बीजेपी में होंगे शामिल

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 3, 2018 07:54 IST

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018: मालवा निमाड के कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता प्रेमचन्द गुड्डू और उनके बेटे अजित बौरासी भाजपा में शामिल होने जा रहे है। गुड्डू उज्जैन से सांसद रह चुके है। वही सांवेर और आलोट से विधायक भी रह चूके है।

Open in App

कांग्रेस-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच चल रहे शह और मात के खेल में आज भाजपा ने कांग्रेस को करार झटका दिया है। मालवा निमाड के कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता प्रेमचन्द गुड्डू और उनके बेटे अजित बौरासी भाजपा में शामिल होने जा रहे है। गुड्डू उज्जैन से सांसद रह चुके है। वही सांवेर और आलोट से विधायक भी रह चूके है। गुड्डू के भाजपा में शामिल होने से दलित सीटों में बडा ध्रुवीकरण हो सकता है।

गड्डू की गिनती कुशल रणनीतिक और अच्छे संगठको में होती है। वे विपरित परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में माहिर राजनीतिज्ञ है। उन्हें कांग्रेस की दूसरी पंक्ति में ऐसा नेता माना जाता है जिसका अपना प्रभाव समर्थक और वोट बैंक तीन सांसदीय क्षेत्रों इन्दौर, उज्जैन तथा रतलाम में है।

कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष और ज्योतिरादित्य सिन्धिया के चुनाव प्रभारी बनने के बाद से गुड्डू लगातार कांग्रेस में हाशिये पर थें। बाबा रामदेव को लेकर कमलनाथ उनसे पहले से नाराज थे। यूपीए सरकार के समय केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ ने बाबा को छिन्दवाडा बुलवाया था तो गुड्डु ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था कि भाजपा के समर्थक बाबा को क्यों मंच और मौका दे रहें है। जबकि सिन्धिया शुरु से ही उन्हें नापसंद करते है। वे उन गिने चुने नेताओं में से है जिन्होने कभी सिन्धिया को महाराज नहीं कहा। इन दोनों के हाथ में पार्टी की कमान आने के बाद से वे लगातार कसमसा रहे थे।

समीक्षकों का मानना है कि गुड्डु का इस्तेमाल पार्टी इन्दौर,देवास,रतलाम और उज्जैन जिले के विधानसभा सीटों में कर सकती है। इन्दौर की सांवेर सीट से सिन्धिया के खासमखास तुलसीराम सिलावट का चुनाव लडना तय है। ऐसे में भाजपा गुड्डु के सम्बन्धों का फायदा उठाकर एक तीर से दो निशाना करेगी। एक तरफ सांवेर सीट भाजपा अपने खाते में रख सकेगी तो दूसरी तरफ सिन्धिया के खासमखास कसिलावट को मात देकर उनका आभामंडल खत्म करेगी। वही लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें उज्जैन या फिर देवास संसदीय सीट से चुनाव में उतर सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि गुड्डू के रुप में भाजपा ने एक सशक्त दलित नेता मिल गया है। दूसरी ओर भाजपा के अन्दर भी गुड्डू के आने से हलचल मची हुई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप