लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव 2018: शिवराज सरकार से एक और संत नाराज, BJP को पड़ सकता है भारी

By बृजेश परमार | Updated: November 3, 2018 07:34 IST

मध्य प्रदेश सरकार से एक और संत नाराज हो गए हैं। उन्होंने उपेक्षा का आरोप लगाकर यहां तक कह दिया कि इस बार न वोट डालने जाऊँगा, न वोट डालने को कहूँगा।

Open in App

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर और चार धाम मंदिर के संस्थापक शांतिस्वरूपानंद गिरी महाराज ने एक बयान जारी कर कहा कि हम अपनी मान मर्यादा छोड़ वोट डालने को लाइन में लगते, आश्रम में सबको जिद करके वोट डालने को कहते, क्योंकि लोकतंत्र में मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।

चूँकि हम हिन्दू जागरण करते रहे। रामजन्म भूमि के लिए बढ़-चढ़ कर काम किए। लोगों से बुराइयाँ ली। विश्व हिन्दू परिषद का मार्गदर्शक मंडल सदस्य- आरएसएस की एक बैठक अपने आश्रम में कराई, परन्तु अब हमारी ही उपेक्षा हो रही।

स्वामीजी- हाल ही में हुए भोपाल संत सम्मेलन में आमंत्रित न किए जाने को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि प्रदेश और प्रदेश के बाहर के संत आमंत्रित किए जाते हैं और हम उज्जैन में रहते हैं। हमको पूछा तक नहीं गया। इसलिए हम वोट डालने ही नहीं जाएंगे। क्योंकि हम भी भीष्म पितामह की तरह सिद्धांतों से बंधे हैं। जिन्हें हम वोट करते, वह ही हम जैसे साधुओं की उपेक्षा करते।

अगर रामजन्मभूमि आंदोलन की कोई गाइड लाइन तय होती है तो हमें किसी का भी विरोध करना पड़े, हम करेंगे।अभी कंप्यूटर बाबा से पार्टी वैसे ही परेशान है उस पर शांतिस्वरूपानंद गिरी महाराज के बयान से पार्टी को उज्जैन में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप