लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: उजैन में राहुल गांधी के साथ नही दिखें दिग्विजय सिंह, बताई ये वजह

By बृजेश परमार | Updated: October 29, 2018 20:43 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इसी महिने में तीसरी बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आए हुए हैं वे इस दौरे के दौरान मालवा और निमाड़ अंचल के विभिन्न शहरों में चुनावी सभाएं और रोड शो कर रहें है।

Open in App

मध्यप्रदेश के मालवा और निमाड़ के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के महासचिव पूर्व  मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नही दिखें उज्जैन से लेकर झाबुआ और इंदौर में दिग्विजय सिंह की इस अनुपस्थिति में कई सबाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इसी महिने में तीसरी बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आए हुए हैं वे इस दौरे के दौरान मालवा और निमाड़ अंचल के विभिन्न शहरों में चुनावी सभाएं और रोड शो कर रहें है।

उनके साथ इस दौरे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी प्रमुख रूप से मौजूद थे लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अनुपस्थिति राजनीतिक क्षेत्रों में चर्चा के विषय रही।

वैसे खुद दिग्विजय सिंंह ने अपनी अनुपस्थिति का कारण बताते दो ट्वीट किए। उन्होंने पहले ट्वीट में कहा कि मुझे कांग्रेश अध्यक्ष जी ने कुछ आवश्यक कार्य सौंपा हुआ है जिसके कारण राहुल जी के इंदौर उज्जैन कार्यक्रम में अनुपस्थित रहूंगा क्षमा करें।

सभी मित्रों से राहुल गांधी का गर्म जोशी से स्वागत करने की अपील करता हूं। अपने दूसरे ट्वीट दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का इंदौर में स्वागत करते हुए लिखा कि मैं इंदौर में पैदा हुआ स्कूल व कालेज की शिक्षा भी इंदौर में हुई। आज राहुल गांधी जी इंदौर पहुंच रहे हैं मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं।दिग्विजय सिंंह को चुनाव के मैदान से अलग रखना रणनीति है या उनको एक किनारे करने का प्रयास यह अब तक स्पष्ट नही है।

यह कोई पहला मौका नही है इसके पहले राहुल गांधी 15 और 16 अक्तूबर को जब ग्वालियर और चंबल अंचल के चुनावी दौरे पर पहुंचे थे जब 15 अक्तूबर यानि दौरे के पहले दिन दिग्विजय सिंंह राहुल गांधी के साथ नही दिखाई दिए थे इसी दिन दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कार्यकर्ताओं से कह रहे थे कि मैं कोई रेली या भाषण नहीं दूंगा क्योंकि मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कट जाते है।

इस वीडियो का दिग्विजय सिंह की नाराजगी से जोड़ा गया और उन्हें दूसरे दिन राहुल गांधी के साथ दौरे में देखा गया। इसके पूर्व राहुल गांधी के भोपाल दौरे के समय भी उनके कटआउट नदारद थे। वहीं कांग्रेस में दिग्विजय सिंह को साइड लाइन किए जाने की भी खबरें सामने आ चुकी हैं। जिस पर सफाई देते हु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनसे माफी मांगी थी। वहीं खुद दिग्विजय सिंह ने कहा था कट आउट लगाने से खुद मैंने ही मना किया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावदिग्विजय सिंहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे