लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव की रणभूमि में नई सपाक्स पार्टी का ऐलान, सभी 230 सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार

By भाषा | Updated: October 3, 2018 03:20 IST

सपाक्स पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद हीरालाल त्रिवेदी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘सपाक्स ने दो अक्टूबर को मध्यप्रदेश में नया राजनीतिक दल ‘सपाक्स पार्टी’ बनाने की औपचारिक घोषणा की है।

Open in App

भोपाल, 02 अक्टूबर: सपाक्स ने मंगलवार को मध्यप्रदेश में एक नया राजनीतिक दल ‘सपाक्स पार्टी’ बनाते हुए घोषणा की है कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी ।

मध्यप्रदेश सपाक्स समाज के संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी को इस नई पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। सपाक्स यानी सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था मध्य प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों का संगठन है।

सपाक्स पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद हीरालाल त्रिवेदी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘सपाक्स ने दो अक्टूबर को मध्यप्रदेश में नया राजनीतिक दल ‘सपाक्स पार्टी’ बनाने की औपचारिक घोषणा की है। यह पार्टी मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।’’ पार्टी के नवनिर्वाचित संगठन महासचिव सुरेश तिवारी ने बताया कि इस पार्टी में चार उपाध्यक्ष भी बनाये गये हैं, जिनमें भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी विजय वाते, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी वीणा घाणेकर, स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक के एल साहू एवं बैतूल के उद्योगपति राजीव खंडेलवाल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम एवं प्रमोशन में आरक्षण का विरोध हमारा मुख्य मुद्दा होगा ।

तिवारी ने बताया कि सपाक्स समाज आरक्षण और पिछड़ों का विरोधी नहीं है। जो पिछड़े हैं उन्हें आगे लाने के लिए आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन यह जाति या धर्म के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति के आधार पर होना चाहिए। जिन्हें एक बार आरक्षण मिल गया है, उन्हें फिर से नहीं मिलना चाहिए। एससी-एसटी में एक विशेष वर्ग आरक्षण का लाभ ले रहा है, जबकि पिछड़ों को लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार से हम पिछले दो साल से आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग कर रहे हैं । अब राजनीतिक दल के रूप में ही हम इस व्यवस्था को सुधारेंगे ।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: PM मोदी ने वोटरों को दिया खास संदेश, कहा- "जब लोग जुड़े रहते हैं तो लोकतंत्र फलता-फूलता है"

भारतNarendra Modi In Morena: 'कांग्रेस ने मां भारती की भुजाएं काट दी, देश के टुकड़े कर दिए', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

भारतJP Nadda In Madhya Pradesh: 'भाई को भाई के खिलाफ बांटकर वोट बैंक का काम किया', कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा

भारतMadhya Pradesh Assembly Election 2023:एमपी में डाक मत पत्र पर कांग्रेस को किस बात का डर ?

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh Assembly Elections 2023: मतदाताओं में दिखा उत्साह, वोटरो को रिझाने आदर्श और पिंक बूथ भी आकर्षण का केंद्र

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया