लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: BSP नहीं देगी बीजेपी को समर्थन, मायावती ने सभी विधायकों को बुलाया दिल्ली

By स्वाति सिंह | Updated: December 11, 2018 13:34 IST

बीएसपी ने यह भी साफ़ किया है कि वह बीजेपी को समर्थन नहीं देगी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां कांग्रेस सरकार बना सकती है।

Open in App

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस मध्यप्रदेश में बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। वहीं, मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी ने बेहद बढ़िया कमबैक किया है। एमपी के सभी 230 सीटों के रुझान में कांग्रेस को 110, बीजेपी को 110 और बीएसपी के खाते में 5 सीटें आई हैं। ऐसे में बीएसपी सुप्रीमो मायावती एक्टिव हो गई हैं।

खबरों की मानें तो मायावती ने सभी जीते विधायकों को दिल्ली बैठक के लिए बुलाया है। इसके साथ ही बीएसपी ने यह भी साफ़ किया है कि वह बीजेपी को समर्थन नहीं देगी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां कांग्रेस सरकार बना सकती है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए मतगणना मंगलवार (11 दिसंबर) को की जा रही है। मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटों के लिए मतगणना की जा रही है। बीते 28 नवंबर को प्रदेश में मतदान में कुल 75 फीसदी मतदान हुए थे।

आज 2932 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होगा। यहां टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। प्रदेश में निवर्तमान मुख्यमंत्री श‌िवराज सिंह चौहान हैं। वह बीजेपी नेता लगातार तीन विधानसभाओं से प्रदेश के मुखिया हैं। वे प्रदेश ‌में करीब 13 सालों से नेतृत्व कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में 2013 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने प्रदेश की 230 सीटों में 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी।  इसके बाद शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना गया था। जबकि कांग्रेस 58 सीटों पर सिमट गई ‌थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत