लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः AAP ने किया एक ऐसा ऐप लॉन्च, जो बताएगा कहां बंट रही है शराब, साड़ी और पैसा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 17:21 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आईटी सेल के प्रमुख अरविंद झा ने शुक्रवार को फ्री ऐप एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग के अवसर पर बताया कि यह ऐप प्रदेश भर में बांटे जा रहे शराब, साड़ी, पैसे की जानकारी उपलब्ध कराएगा और वीडियो के माध्यम से आप के एक लाख कार्यकर्ता इस पर नजर रखेंगे।

Open in App

विधानसभा चुनाव में पैसा और शराब बांटकर मतदाताओं को बरगलाने जैसी धांधलियों को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से एक फ्री ऐप लॉन्च किया गया है, जो गूगल के प्ले स्टोर व अन्य प्लेटफर्मा पर उपलब्ध है। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आईटी सेल के प्रमुख अरविंद झा ने शुक्रवार को फ्री ऐप एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग के अवसर पर बताया कि यह ऐप प्रदेश भर में बांटे जा रहे शराब, साड़ी, पैसे की जानकारी उपलब्ध कराएगा और वीडियो के माध्यम से आप के एक लाख कार्यकर्ता इस पर नजर रखेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी इस ऐप की लॉन्चिंग की गई। 

झा ने बताया कि पार्टी की आईटी सेल ने चुनाव में धनबल और बाहुबल के रूप में होने वाली धांधली को नियंत्रित करने के लिए यह फ्री ऐप एवं वेबसाइट लॉन्च की है जो कि लोकेशन के साथ यह बताएगा कि कहां किस दल के प्रत्याशी या उनके कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वोटरों को शराब, साड़ी या पैसा बांटा गया है। 

उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्टी ने दो विकल्प रखे हैं। पहला यह कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की धांधली की शिकायत साक्ष्य सहित पार्टी की वेबसाइट पर या फिर फ्री ऐप डाउनलोड कर वीडियो शूट के माध्यम से पार्टी की आईटी सेल को भेज सकेंगे। ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति चाहे वह पार्टी कार्यकर्ता हो या वोटर एक वीडियो शूट करके हमारे पास भेज सकेंगे। इसके लिए एक लिंक दी जा रही है।

फ्री में होगा डाउनलोड

उन्होंने बताया कि यह ऐप फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति द्वारा भेजे गए वीडियो को पार्टी की आईटी सेल टीम इसकी सच्चाई परखने के बाद इस वीडियो के माध्यम से चुनाव आयोग को धांधली की शिकायत करेगी। आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग से भी यह आग्रह करेगी कि वह पार्टी द्वारा लॉन्च की गई वेबसाइट और ऐप को भी अपने लिंक के साथ जोड़े जिससे कि चुनाव में प्रलोभन के साथ होने वाली इस तरह की धांधली को नियंत्रित किया जा सके।

दिल्ली में बड़े पैमाने पर रोकी हैं धांधलियां

झा ने बताया कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इसी तरह खुफिया कैमरे के जरिए बड़े पैमाने पर की गई धांधली को रोका था और मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के पहले इस पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को धनबल व बाहुबल की राजनीति से छुटकारा दिलाकर ईमानदार राजनीति की ओर लाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है और प्रदेश के सभी मतदाता इस मुहिम के सिपाही होंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इसके लिए प्रशिक्षित किए गए हैं और वे एप के माध्यम से पूरे प्रदेश में चुनावी धांधली को रोकेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावआम आदमी पार्टीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है