लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः देव मुरारी बापू कांग्रेस से हुए खफा, कम्प्यूटर बाबा को बताया दलाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 15, 2019 06:12 IST

देव मुरारी बापू ने राजधानी भोपाल में सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कम्प्यूटर बाबा तो दलाल है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जब कम्प्यूटर बाबा की दलाली नहीं चली तथा वे कांग्रेस में आ गए.

Open in App
ठळक मुद्देकथा वाचक देव मुरारी बापू ने एक बार फिर से कांग्रेस और कम्प्यूटर बाबा खिलाफ मोर्चा खोला है, इसके साथ ही बाबा ने कम्प्यूटर बाबा को दलाल बताया। बाबा ने कहा कि वे अब झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने जाएंगे.

कथा वाचक देव मुरारी बापू ने एक बार फिर से कांग्रेस और कम्प्यूटर बाबा खिलाफ मोर्चा खोला है, इसके साथ ही बाबा ने कम्प्यूटर बाबा को दलाल बताया और कहा कि भाजपा सरकार में जब बाबा की दलाली नहीं चली तो वे कांग्रेस में आ गए. बाबा ने कहा कि वे अब झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने जाएंगे.

देव मुरारी बापू ने राजधानी भोपाल में सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कम्प्यूटर बाबा तो दलाल है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जब कम्प्यूटर बाबा की दलाली नहीं चली तथा वे कांग्रेस में आ गए. बापू ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नर्मदा संरक्षण के नाम पर उगाही कंप्यूटर बाबा कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे.

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी देव मुरारी बापू ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया था. बापू ने कांग्रेस से मंत्री पद की मांग भी की थी, और इसके लिए आंदोलन भी किया था, लेकिन अभी तक उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नही मिला. 

कुछ दिन पहले देव मुरार बापू ने कहा था कि कंप्यूटर बाबा पढ़ा लिखा नहीं है.अगर वो कंप्यूटर है तो मैं हैकर हूं. कंप्यूटर बाबा होश में रहे नहीं तो जूतों से पीट-पीटकर कंप्यूटर बाबा को होश में ला दूंगा. मैं अशोकनगर का रहने वाला हूं, जबकि कंप्यूटर बाबा जबलपुर का रहने वाला है. इस दौरान उन्होंने कंम्प्यूटर बाबा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप