लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: परिवार के सदस्यों के जहर खाने की घटना में मृतकों की संख्या चार हुई

By भाषा | Updated: November 28, 2021 12:30 IST

Open in App

भोपाल, 28 नवंबर भोपाल के पिपलानी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के जहर खा लेने की घटना में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर चार हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्ज से परेशान संजीव जोशी (47), उसकी मां नंदिनी (67), पत्नी अर्चना (45), बेटियां ग्रिशमा (21) और पूर्वी (16) ने बृहस्पतिवार की रात कथित रूप से जहर से भरी कोल्ड ड्रिंक पी ली थी। पेशे से मैकेनिक जोशी और परिवार ने व्हाट्सऐप पर इस घटना की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ भी की थी। अधिकारी ने बताया कि जोशी ने जहर का प्रभाव जांचने के लिए पहले अपने कुत्ते को जहर दिया था, जिससे कुत्ता मर गया था।

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने कहा, ‘‘नंदिनी और पूर्वी की शुक्रवार और ग्रिशमा की शनिवार सुबह को अस्पताल में मौत हो गई जबकि संजीत जोशी ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई। संजीव की पत्नी अर्चना का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।’’

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कहा था कि जोशी ने सात से आठ लोगों से कर्ज लिया था। नायर ने बताया कि पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?