लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: पहली बारिश में ही लीक हो गया 305 करोड़ रुपये का बांध, 11 गांवों को कराया जा रहा खाली

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 12, 2022 15:24 IST

मध्यप्रदेश के धार जिले में 304.44 करोड़ की लागत से कारम नदी पर बांध बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन बांध में रिसाव होने से इसके टूटने का खतरा पैदा हो गया है। मरम्मत का काम भी तेजी से शुरू हो चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों ने खतरे को देखते हुए आस-पास के गांवों को खाली कराने का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देधार में भरुड़पुरा और कोठीदा के बीच कारम नदी पर बन रहा था बांधबांध के लिए बनी मिट्टी की दीवार में हुआ रिसावखतरे को देखते हुए बंद किया जाएगा आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-3

भोपाल: मध्यप्रदेश के धार जिले में कारम नदी पर बने बांध में रिसाव होने के कारण हड़कंप मच गया है। बांध में रिसाव की खबरे पर आनन फानन में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने खतरे को देखते हुए आस-पास के गांवों को खाली कराने का निर्णय लिया है। यह बांध ग्राम भरुड़पुरा और कोठिदा के बीच कारम नदी पर 305 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। अब इसके टूटने के खतरे को देखते हुए आस-पास के गुजरी, काकड़दा, मक्सी, मेलखेड़ी, गड़ी, कांकरिया, नयापुरा, बड़वी, खराड़ी आदि 11 गांवों के निचले हिस्से को खाली कराया जा रहा है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों से गांव खाली करने की अपील कर रहे हैं।

305 करोड़ रुपये की लागत से यह बांध पहली ही बारिश मे धराशाई हो गया है जिससे बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। मध्य प्रदेश के धार जिले में इस बांध का निर्माण पिछले चार साल से हो रहा था। बांध के बन जाने के बाद करीब 52 गांवों में सिचाई की सुविधा उपलब्ध होती। बांध में रिसाव के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। बांध में पानी रोकने के लिए सीमेंट के अलावा मिट्टी की दीवार भी बनाई जाती है। पानी का रिसाव मिट्टी के बांध में ही हुआ है।

खतरे को देखते हुए प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और एहतियात के तौर पर इंदौर से 78 किमी दूर ही यातायात को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि बांध में के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत तीन महीने पहले ही की गई थी लेकिन मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक कहीं सुनवाई नहीं हुई।

इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, "मध्यप्रदेश के धार जिले में कारम नदी पर नवनिर्मित कोठिदा-भारुडपूरा डैम में लिकेज की खबर बेहद चिंताजनक है। 304 करोड़ की इस योजना में शुरू से स्थानीय ग्रामीण जनो व जनप्रतिनिधियो द्वारा भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण कार्य की शिकायत दर्ज करवायी जा रही थी लेकिन शिकायतों की अनदेखी की गयी। जिसके परिणाम स्वरूप पहली बारिश में ही यह लीकेज की घटना सामने आयी है। आदिवासी क्षेत्रों में चले रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें निरंतर सामने आ रही है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि डैम में लीकेज को देखते हुए सरकार सुरक्षा के तत्काल आवश्यक सभी कदम उठाये ताकि किसी भी तरह के नुकसान व जनहानि को रोका जा सके। आसपास के गांवों में विशेष सतर्कता बरतने व उन्हें सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने की तैयारी भी की जाये। साथ ही इस नवनिर्मित डैम में भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण की शिकायतों को देखते विशेषज्ञों का एक जांच दल तत्काल गठित करने का निर्णय भी लिया जाये जो इस निर्माण कार्य की जांच करे। साथ ही इसके दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।"

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकमलनाथमानसूनBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे