लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः कोरोना के आधे से ज्यादा मामले इंदौर और भोपाल से, इन दोनों शहरों में हो चुकी हैं 229 मौतें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 11, 2020 21:53 IST

Madhya Pradesh Corona Updates: इंदौर में आज 41नए मरीज मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर  3922 हो गई है. इंदौर में आज 2 की मृत्यु कोरोना से हो गई. इसके साथ ही इंदौर में अब तक कोरोना से 163 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के मामले में मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर इंदौर और भोपाल हॉट स्पॉट बनकर उभरे हैं।राज्य में आज तक कोरोना के 10241 मामले सामने आए हैं.

भोपाल: कोरोना संक्रमण के मामले में मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर इंदौर और भोपाल हॉट स्पॉट बनकर उभरे हैं। राज्य के कुल संक्रमित  मामलों से में आधे से ज्यादा मामले इन्ही दो शहरों से सामने आए है. राज्य में आज तक कोरोना के 10241 मामले सामने आए हैं. इनमें से आधे से ज्यादा 5934 मामले इंदौर और भोपाल के है. यही नहीं इन दोनों शहरों में ही कोरोना से सर्वाधिक 229 मौतें हुई हैं.  आज राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल में गुरुवार नए मरीज सामने आए. इसके साथ ही राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2012 हो गई. भोपाल में गुरुवार कोरोना से कोई मृत्यु नहीं हुई। अब तक भोपाल में अब तक 66 मौत हो चुकी है।

इंदौर में आज 41नए मरीज मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर  3922 हो गई है. इंदौर में आज 2 की मृत्यु कोरोना से हो गई. इसके साथ ही इंदौर में अब तक कोरोना से 163 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कोरोना से 4 लोगों की मृत्यु हुई. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना से 431लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है. प्रदेश में आज कोरोना से 150 लोग ठीक हुए. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 7042कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया