लाइव न्यूज़ :

एमपी में कोरोना केसः भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित 7 शहरों में लगेगा संडे लॉकडाउन

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 24, 2021 20:59 IST

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र के पुणे जिले और हरियाणा में सार्वजनिक स्थलों पर होली के समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजनजागरूकता के साथ -साथ, सख़्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संडे लॉकडाउन लागू है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल  (कैबिनेट ) की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया।

भोपालः कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रविवार 28 मार्च से राज्य के चार और शहरों बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में भी रविवार को लॉकडाउन का करने का फ़ैसला राज्य सरकार ने लिया है।

इसके पूर्व से ही प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संडे लॉकडाउन लागू है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल  (कैबिनेट ) की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनजागरूकता के साथ -साथ, सख़्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

ग़ौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पिछले रविवार 21 मार्च से   भोपाल , इंदौर और जबलपुर में संडे  लॉक डाउन को लागू किया जा चुका है। इसके बाद अब  आगामी रविवार28  मार्च से बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में भी संडे लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया गया है।

इस तरह अब 28 मार्च, रविवार को राज्य के कुल 7 शहरों में लॉकडाउन रहेगा। यह लॉक डाउन शनिवार  रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा. बीस से ज़्यादा संक्रमित तो सिनेमा घर ,स्वीमिंग पूल और रेस्टोरेंट बंद: इसके साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि जिन जिलों में 20 से ज्यादा संक्रमित नागरिक  पाए जा रहे हैं वहां आगामी आदेश तक स्विमिंग पूल, पूल क्लब और सिनेमाघरों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। रेस्टोरेंट में ग्राहकों को बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। पार्सल सुविधा जारी रहेगी। 

सरकार ने निर्धारित किया है कि विवाह समारोह में एवं इस तरह के व्यक्तिगत सामाजिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक नागरिक शामिल नहीं हो सकते। शव यात्रा में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते। सभी प्रकार की पाबंदियां केवल उन्हीं जिलों में लगाई जाएंगी जहां 20 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाभोपालजबलपुरइंदौरशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप