लाइव न्यूज़ :

MP Taza Khabar: कांग्रेस अपने विधायकों को टूटने से बचाने में लगी, विशेष विमान से भेज रही है जयपुर

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 11, 2020 12:05 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला है। इसके मद्देजनर कांग्रेस अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राजस्थान के जयपुर शहर में ला रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच कांग्रेस विधायक बुधवार दोपहर जयपुर पहुंचेंगे। इन विधायकों को विशेष विमान से जयपुर ले जाया जा रहा है। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में बताई जा रही है। हालांकि कांग्रेस दावा कर रही है कि वह विधानसभा में अपना बहुमत हासिल करेगी।

मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच कांग्रेस विधायक बुधवार दोपहर जयपुर पहुंचेंगे। इन विधायकों को विशेष विमान से जयपुर ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के 80 से अधिक विधायक जयपुर जा रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के (बीजेपी) विधायक मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंचे। पांच बसों में भरकर विधायक दिल्ली लाए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला है। इसके मद्देजनर कांग्रेस अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राजस्थान के जयपुर शहर में ला रही है। उन्हें यहां शहर के बाहर एक रिजोर्ट में ठहराया जाना है। वहीं, विधायक गुरुग्राम के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहरे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी विधायकों के साथ पहुंचे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा कि हम यहां छुट्टियां मनाने आए हैं और त्योहार के मूड में हैं। हम दिल्ली में ठहरेंगे।

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में बताई जा रही है। हालांकि कांग्रेस दावा कर रही है कि वह विधानसभा में अपना बहुमत हासिल करेगी। साथ ही साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद कह रहे हैं कि कोई चिंता की बात नहीं है। उनके पास बहुमत है। उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि हमारे विधायकों को कैद किया गया है। 

Madhya Pradesh: Congress MLAs leave for Bhopal airport. They will be flying to Jaipur shortly. pic.twitter.com/jXBfbGYDPO— ANI (@ANI) March 11, 2020

दरअसल, बीते दिन मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में केवल 88 विधायक पहुंचे थे और 26 विधायक अता-पता नहीं चला। इन 26 विधायकों में से 22 विधायकों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 बीजेपी, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं। कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन है।

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप