लाइव न्यूज़ :

MP: बीजेपी को कांग्रेस विधायक की चेतावनी- इस मंच से सार्वजनिक रूप से कहता हूं, खाल नोंचने में भी कसर नहीं छोड़ेंगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 20, 2020 10:48 IST

कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी के लोग.. जिस दिन हमारे कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर उंगली उठाने का प्रयास करें.. उसके बाल को हाथ लगाने का प्रयास करें.. इस मंच से सार्वजनिक रूप से कहता हूं.. खाल नोंचने में भी उसकी कसर नहीं छोड़ेंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सौसर में कांग्रेस विधायक विजय चौरे एक सभा में भाषण देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर बरसे। उन्होंने यहां तक कहा कि वह मंच से सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि बीजेपी के लोगों की खाल नोंचने में भी कसर नहीं छोड़ेंगे।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सौसर में कांग्रेस विधायक विजय चौरे एक सभा में भाषण देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर बरसे। उन्होंने यहां तक कहा कि वह मंच से सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि बीजेपी के लोगों की खाल नोंचने में भी कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर रेत चोरी, सट्टा, अवैध शराब कारोबार और अवैध गिट्टी कारोबार में लिप्त होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो के मुताबिक, विजय चौरे ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आके गए.. लंबा चौड़ा भाषण करके गए कि किसने मूर्ति तुड़वाई.. मुख्यमंत्री कहते हैं कि एसडीएम की और तहसीलदार की कॉल डिटेल निकालना चाहिए.. मैं स्वागत करता हूं मुख्यमंत्री का.. पूर्व मुख्यमंत्री का.. आप कह रहे हैं कि कुछ एसडीएम की और तहसीलदार की कॉल डिटेल निकाली जाए, किसने उनको फोन पर कहा, किसने मूर्ति तोड़ने का आदेश दिया.. 

भारतीय जनता पार्टी के लोगों हम सब चीज के लिए तैयार हैं.. हम कांग्रेस के लोग हैं.. हम बेइमानी, चोरी, लूट, खसोट, रेत, सट्टा जुआ, शराब और अवैध कारोबार में लिप्त नहीं हैं.. रेत आप चुराओगे, सट्टा आप चलाओगे, शराब आप बेचोगे, गिट्टी आप बेचोगे और बदनाम कांग्रेस को करोगे... कांग्रेस का कोई माइ का लाल अब बर्दाश्त नहीं करेगा आप ध्यान में रखना.. भारतीय जनता पार्टी के लोग.. जिस दिन हमारे कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर उंगली उठाने का प्रयास करें.. उसके बाल को हाथ लगाने का प्रयास करें.. इस मंच से सार्वजनिक रूप से कहता हूं.. खाल नोंचने में भी उसकी कसर नहीं छोड़ेंगे।''

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील