लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, कहा- 'फूट डालो और राज करो' की साजिश कामयाब नहीं होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2020 10:38 IST

कमलनाथ की सरकार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद करारा झटका लगा है। इस बात से बौखलाई कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। एमपी कांग्रेस की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि बीजेपी की फूट डालो और राज करो की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी की फूट डालो और राज करो" की साजिश कभी कामयाब नहीं होगीकमलनाथ सरकार के विधायक प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदारी, अपना फ़र्ज़ और नैतिकता समझते हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी "फूट डालो और राज करो" की साजिश पूरी तरह सफल नहीं होगी। पूरी कांग्रेस एकजुट है।  

मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से एकजुट और सुरक्षित है। भाजपा की "फूट डालो और राज करो" की साजिश कभी सफल नहीं होगी। हमारे सभी विधायक प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदारी, अपना फर्ज और नैतिकता समझते हैं।

पूरी कांग्रेस एक है:मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार पूरी तरह से एकजुट और सुरक्षित है।बीजेपी की “फूट डालो, राज करो” की साज़िश कभी कामयाब नहीं होगी। हमारे सभी विधायक प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदारी, अपना फ़र्ज़ और नैतिकता समझते हैं। pic.twitter.com/Xtk9tOohBc— MP Congress (@INCMP) March 11, 2020

कांग्रेस ने मंगलवार को अपने दो नेताओं-सज्जन सिंह वर्मा और गोविंद सिंह को बेंगलुरु भेजा है ताकि कुछ बागी विधायकों को मनाया जा सके। वे लोग वहां एक होटल में ठहरे हैं और जिन्होंने राज्य विधानसभा से इस्तीफा देने का दावा किया है।

ज्यादातर बागी विधायक सिंधिया के करीबी माने जाते हैं और जाहिर तौर पर सिंधिया पार्टी में नजरअंदाज किए जाने से दुखी थे। पार्टी में 2018 में राज्य में सरकार बनाने के बाद से भव्य पुरानी पार्टी मध्यप्रदेश में आंतरिक लड़ाई का गवाह रही है। बता दें 10 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया जिसे जिससे मध्य प्रेदश सरकार में हड़कप मच गया है। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत