लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 16 को होगा विश्वास मत, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिख दिए निर्देश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 15, 2020 03:35 IST

राज्यपाल ने पत्र में कहा है कि प्रथम दृष्टया मुझे भरोसा हो गया है कि आपकी सरकार ने सदन का विश्वास खो दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन ने मुख्यमंत्री कमल नाथ को पत्र लिखकर 16 मार्च को उनके अभिभाषण के तत्काल बाद विश्वास मत कराने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में राज्यपाल ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 174 सह गठित/175 (2) मुझमें निहित अन्य संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिए जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन ने मुख्यमंत्री कमल नाथ को पत्र लिखकर 16 मार्च को उनके अभिभाषण के तत्काल बाद विश्वास मत कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में राज्यपाल ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 174 सह गठित/175 (2) मुझमें निहित अन्य संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिए जा रहे हैं. निर्देश के अनुसार विश्वास मत सत्र 16 मार्च 11:00 बजे से शुरू होगा. मेरे अभिभाषण के तत्काल बाद एकमात्र कार्य विश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा. 

विश्वास मत विभाजन के आधार पर बटन दबाकर ही होगा, अन्य किसी तरीके से नहीं. इसके साथ ही विश्वास मत पर कार्यवाही 16 मार्च 2020 को ही होना चाहिए. 

यह निलंबित, स्थगित और विलंबित नहीं होगी. इसके साथ ही निष्पक्ष वीडियोग्राफी इसकी कराई जाएगी.

राज्यपाल ने पत्र में कहा है कि प्रथम दृष्टया मुझे भरोसा हो गया है कि आपकी सरकार ने सदन का विश्वास खो दिया है.

बता दें कि हाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. इसके कारण कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है. विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ को सदन में विश्वास मत हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं.

इस पूरे घटनाक्रम में बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लग रहे हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत