लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मंत्री बघेल समेत एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसियों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 19, 2019 06:25 IST

जिला भाजपा अध्यक्ष किशोर शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री एवं उनके सांसद उम्मीदवार सत्ता के मद में चूर होकर वैधानिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं इसलिए हमारी ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की गई।

Open in App

लोकसभा चुनाव के प्रचार की समय सीमा समाप्त होने बाद भी जनसंपर्क करने के आरोप में मध्यप्रदेश के मंत्री सुरेन्द्र हनी बघेल और रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया सहित एक दर्जन से अधिक कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

अलीराजपुर कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सोलंकी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र हनी बघेल, रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया, अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल, अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्षा सेना महेश पटेल और अन्य काग्रेसियों के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2019 की आदर्श आचार संहिता के उल्लंधन के आरोप में पुलिस ने सम्बद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से एक वीडियो सीडी समेत जांच प्रतिवेदन किया गया है जिसमें यह दर्शाया गया है कि 17 मई की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार अभियान समाप्त होने के बावजूद मंत्री बघेल ने अलीराजपुर की सीमा में प्रवेश किया और अन्य आरोपितों के साथ मिलकर नगर के कुछ इलाकों में बिना अनुमति के जनसंपर्क किया, जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

इस संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष किशोर शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री एवं उनके सांसद उम्मीदवार सत्ता के मद में चूर होकर वैधानिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं इसलिए हमारी ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की गई। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि भाजपा अपनी संभावित हार को देखकर बौखला गई है और शिकायतें करा रही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण